IPL 2025 RCB RETENTION LIST: विराट कोहली समेत इन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी बेंगलुरु! देखें पूरी लिस्ट

IPL 2025 RCB RETENTION LIST: आईपीएल 2025 से पहले बेंगलुरु की टीम कुल 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। इसमें कप्तान फाफ डु प्लेसिस का नाम भी शामिल है। CRICKET

author-image
By Praveen Mishra
RCB IPL 2025

IPL 2025 RCB RETENTION LIST

Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

IPL 2025 RCB RETENTION LIST: आईपीएल 2025 से पहले होने वाला मेगा ऑक्शन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए बहुत ही अहम होने वाला है। आईपीएल 2024 के दौरान बेंगलुरु की गेंदबाजी कमजोर दिखाई दी थी और यही कहानी पिछले कुछ सालों से चली आ रही है। ऐसे में इस बार मेगा नीलामी का आयोजन होने वाला है, जहां पर बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा होंगे। ऐसे में आरसीबी की टीम अपनी गेंदबाजी को और भी पुख्ता कर सकती है। हालांकि, इससे पहले वो 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकते हैं। इसमें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम शामिल है।

कोहली के अलावा फ्रेंचाइजी कप्तान फाफ डु प्लेसिस को भी रिटेन कर सकती है। डु प्लेसिस ने आईपीएल 2024 में भी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। उनकी कप्तानी में RCB ने प्लेऑफ तक का रास्ता तय किया था। ऐसे में बेंगलुरु की टीम डुप्लेसिस को रिटेन कर सकती है। इसके अलावा 3 और भी खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी रिटेन कर सकती है। हम इन सभी खिलाड़ियों पर इस आर्टिकल के जरिए नजर डालने वाले हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी प्लेयर के नाम तय नहीं किए गए हैं।

इन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है RCB-

1. विराट कोहली 

बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल के पहले सीजन से ही इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं और बेंगलुरु की टीम उन्हे शत प्रतिशत रिटेन करने वाली है। कोहली टीम के लिए हर सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। ऐसे में उन्हें बाहर करने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।

2. फाफ डु प्लेसिस 

आईपीएल 2024 में बेंगलुरु की कप्तानी करने वाले फाफ डु प्लेसिस को लेकर तमाम तरह की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी इस खिलाड़ी के अनुभव का इस्तेमाल करना चाहेगी। डु प्लेसिस ने लगातार टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्हें इस बार रिटेन किया जा सकता है।

3. मोहम्मद सिराज 

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भले ही मौजूदा दौर में खराब फार्म से जूझ रहे हैं। आईपीएल 2024 का सीजन भी उनका अच्छा नहीं गया था। हालांकि, इससे पहले सिराज ने बेंगलुरु के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और फ्रेंचाइजी को उन पर भरोसा होगा। इसी वजह से सिराज को आरसीबी रिटेन कर सकती है।

4. कैमरून ग्रीन 

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को आरसीबी रिटेन कर सकती है। ग्रीन को फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस से ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था। इस युवा खिलाड़ी ने बेंगलुरु के लिए कुछ अच्छी पारियां खेली थी। ऐसे में ग्रीन को आरसीबी रिटेन कर सकती है और वो उन पांच खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी रिलीज नहीं करेगी।

5. ग्लेन मैक्सवेल 

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल की क्षमता से पूरी दुनिया वाकिफ है। मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर अपनी टीम को अविश्वसनीय जीत दिलाई थी। ऐसे में उनकी क्षमता और अनुभव को ध्यान में रखते हुए RCB की टीम मैक्सवेल को भी रिटेन कर सकती है।

 

READ MORE HERE :

IND vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत की 113 रनों से शर्मनाक हार, देखें मैच की पूरी हाइलाइट्स

PAK vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में जीत हासिल कर क्या WTC फाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान, जानें सभी समीकरण

IND vs NZ 2nd Test: Virat Kohli का खराब फॉर्म जारी, मिचेल सैंटनर का बने एक बार फिर शिकार!

PAK vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने तीसरे मैच के साथ सीरीज भी अपने नाम की, देखें मैच की पूरी हाइलाइट्स

#Virat Kohli #rcb #Mohammed Siraj #ROYAL CHALLENGERS BENGALURU #IPL 2025 #IPL 2025 Auction
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe