बीसीसीआई ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया। इस सीजन की शुरुआत 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले से होगी। ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) अपना अभियान 24 मार्च को विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से शुरू करेगी।
एलएसजी ने अपने पहले दो आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग चरण में तीसरा स्थान हासिल किया था, लेकिन दोनों बार टीम एलिमिनेटर में हारकर बाहर हो गई। हालांकि, पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन गिरा और टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही।
लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल 2025 शेड्यूल
मार्च 24 (सोमवार) - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - विशाखापत्तनम
मार्च 27 (गुरुवार) - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - हैदराबाद
अप्रैल 1 (मंगलवार) - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स - लखनऊ
अप्रैल 6 (शनिवार) - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - लखनऊ
अप्रैल 12 (शनिवार) - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - लखनऊ
अप्रैल 14 (सोमवार) - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - लखनऊ
अप्रैल 19 (शनिवार) - राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - जयपुर
अप्रैल 22 (मंगलवार) - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - लखनऊ
अप्रैल 27 (रविवार) - मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - मुंबई
मई 4 (रविवार) - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - लखनऊ
मई 9 (शुक्रवार) - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स - धर्मशाला
मई 14 (बुधवार) - गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - अहमदाबाद
मई 18 (रविवार) - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - लखनऊ!
लखनऊ सुपर जायन्ट्स स्क्वाड:
ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, अवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, हिम्मत सिंह, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, राजवर्धन हैंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के
Read More Here:
PAK vs NZ: पाकिस्तान को फाइनल में हराकर न्यूजीलैंड ने ट्राई-नेशन सीरीज का खिताब किया अपने नाम!