IPL 2025 Cricketers Holi:14 मार्च के दिन भारतवर्ष में होली का तोयहार धूमधाम से मचाया गया। केएल राहुल से लेकर विराट कोहली जैसे बड़े क्रिकेट खिलाड़ी रंग में रंगे हुए नजर आए। बता दें कि बहुत जल्द आईपीएल 2025 का आगाज होने वाला है, जिसका पहला मैच KKR और RCB के बीच 22 मार्च को खेला जाएगा। उससे पहले सभी आईपीपेल के सितारे होली के पर्व पर झूमते नजर आए।

पिछले दिनों केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की रेस में बने हुए थे, लेकिन DC फ्रैंचाइजी ने अक्षर पटेल को कप्तानी सौंपी है। केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सभी को होली के पर्व की शुभकामनाएं और खूब रंगों से होली मनाएं। वहीं KKR के स्टार्स एकसाथ दिखाई दिए। रिंकू सिंह, वेनकटेश अय्यर और अंगकृष रघुवाशी समेत कोलकाता टीम के कई सितारे ऐसी होली खेले कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है।

KKR द्वारा साझा किए गए वीडियो में रिंकू सिंह नाचते दिख रहे हैं। वहीं विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल समेत अन्य क्रिकेटरों का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सभी खिलाड़ियों ने झूमते-नाचते एक-दूसरे को रंग में रंग दिया। तो यहां देख लीजिए कि आखिर आईपीएल 2025 के सितारों ने किस अंदाज में होली मनाई।

IPL 2025 के सितारों ने मनाई होली

Read More Here:

अक्षर-जडेजा से हुई तुलना तो शर्म से पानी-पानी हो गया ये पाकिस्तानी स्टार, कहा- इससे आगे मजाक...

WPL 2025: लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, जानें पिछले दो बार कैसा रहा टीम का रिकॉर्ड