IPL 2025 में कप्तानी करने वाले सभी 10 कप्तानों का रिकॉर्ड, जानिए किसने कितने मैचों में हासिल की है जीत

iconPublished: 20 Mar 2025, 10:03 PM
iconUpdated: 20 Mar 2025, 10:04 PM

IPL 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है और इस सीजन में कई नए और अनुभवी कप्तान अपनी-अपनी टीमों की अगुवाई करेंगे। आइए जानते हैं सभी 10 कप्तानों के IPL में अब तक के कप्तानी रिकॉर्ड -

IPL इतिहास में सभी कप्तानो का रिकॉर्ड:

हार्दिक पांड्या (मुंबई इंडियंस)

हार्दिक पांड्या ने पहले गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी और 2022 में टीम को डेब्यू सीजन में ही चैंपियन बनाया। उन्होंने अब तक 45 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से उनकी टीम ने 26 मैच जीते हैं। उनका जीत प्रतिशत 57.77% है।

Mumbai Indians captaincy swap: Hardik Pandya asked for the role, and got it

श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स)

श्रेयस अय्यर ने इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर की कप्तानी की थी और 2020 में टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। उन्होंने केकेआर को पिछले साल विजेता बनाया है। उन्होंने अब तक 70 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से उनकी टीम ने 38 मैच जीते हैं। उनका जीत प्रतिशत 54.28% है।

ऋषभ पंत (लखनऊ सुपर जायंट्स)

ऋषभ पंत अब लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करेंगे। इससे पहले उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को 2021 में प्लेऑफ तक पहुंचाया था। पंत ने 43 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उनकी टीम को 23 जीत मिली हैं। उनका जीत प्रतिशत 54.65% है।

संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स)

संजू सैमसन 2021 से राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं। 2022 में उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। सैमसन ने अब तक 66 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 34 मैचों में उनकी टीम को जीत मिली है। उनका जीत प्रतिशत 51.66% है।

शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस)

शुभमन गिल को IPL 2025 से पहले गुजरात टाइटंस का कप्तान नियुक्त किया गया है। यह उनका IPL में पहला कप्तानी सीजन होगा और फैंस को उनसे बड़ी उम्मीदें होंगी।

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार को इस सीजन में पहली बार रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने कप्तान बनाया है। उनके लिए ये सीजन नया होना वाला हैं।

अजिंक्य रहाणे (कोलकाता नाइट राइडर्स)

आईपीएल 2025 से पहले अजिंक्य रहाणे को केकेआर का कप्तान बनाया गया है। इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं। रहाणे ने अब तक 25 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 9 में उनकी टीम को जीत मिली है। उनका जीत प्रतिशत 40% है।

अक्षर पटेल (दिल्ली कैपिटल्स)

अक्षर पटेल को आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है। यह उनका पहला IPL कप्तानी सीजन होगा और फैंस को उनसे काफी उम्मीदें होंगी।

पैट कमिंस (सनराइजर्स हैदराबाद)

पैट कमिंस आईपीएल 2025 में पहली बार SRH की कप्तानी करेंगे। हालांकि, उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का कप्तानी अनुभव है, जो उनके काम आ सकता है।

ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)

ऋतुराज गायकवाड़ लगातार दूसरे सीजन के लिए CSK के कप्तान होंगे। 2024 में बतौर कप्तान उनका पहला सीजन था, जिसमें उन्होंने 14 में से 7 मैचों में जीत दर्ज की थी। उनका जीत प्रतिशत 50% रहा।

Follow Us Google News