Table of Contents
MS DHONI: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का 18 वां सीजन जारी है। लोगो में आईपीएल का खुमार दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। वहीं अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने टीम में एक एहम बदलाव किया है जिससे लोगो के बीच सवालों का भण्डार आ चूका है। इस सीजन CSK कुछ खास प्रदर्शन नहीं दे पा रही है। इस बात का अंदाजा अंक तालिका से लगा सकते है।
चेन्नई अब तक 5 मैच खेल चुकी है जिसमे से सिर्फ एक मुकाबला अपने नाम कर 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई का यह खराब प्रदर्शन उसे अंक तालिका में 9वें स्थान पर ले जा पहुंची है। चेन्नई के इस बुरे समय में टीम को एक झटका और लगा है।
हाल ही के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट लग गई जिसके कारण उन्हें इस टूर्नामेंट से बाहर जाना पड़ा। हालात को देखते हुए फ्रेंचाइज़ी ने एक बार फिर से एमएस धोनी(MS DHONI) को टीम का कप्तान बना दिया है।

एमएस धोनी ने टीम के लिए पहले भी बेहतरीन कप्तानी की है और इस बार भी उनसे बेहतर की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि यहां सवाल यह उठता है कि क्या दुबारा एमएस धोनी को यह जिम्मेदारी देकर फ्रेंचाइज़ी ने सही कदम उठाया है ? आइये जानते है एमएस धोनी दुबारा कप्तान बनने के योग्य क्यों नहीं हैं।
1. MS Dhoni की बढ़ती उम्र
हम सभी से छुपा नहीं है कि एमएस धोनी अब 43 साल के हो चुके है। इस उम्र में स्वस्थ से स्वस्थ इंसान भी अपनी एनर्जी खो देता है। इस उम्र में अपने तेज-तर्रार सोचने की शक्ति भी खो देता है। ऐसे में एमएस धोनी का कप्तानी करना टीम के लिए सही साबित नहीं हो सकता है।
2. बल्लेबाजी से टीम को जिताने में असमर्थ
अगर बीते कुछ सीज़न में MS Dhoni का रिकॉर्ड देखा जाएं तो कुछ खास नहीं है। अब उनका बल्ला पहले जैसा नहीं चलता। एक कप्तान से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद उसके बाकी टीमों से ज्यादा होती है। एमएस धोनी ने अपने बल्ले से अपने टीम को बहुत सारे मैच जिताएं है, हालांकि उनके हालियां प्रदर्शन को अनदेखा भी नहीं किया जा सकता है।
3. पुरानी चोट का प्रभाव (MS Dhoni)
MS Dhoni लंबे समय से अपने घुटने की चोट से परेशान है। भले ही वह अभी खेल रहे है हर मैच में मैदान में खड़े दिखाई देते है लेकिन उनके घुटने का दर्द भी उनके चेहरे पर साफ नजर आता है।
इन सभी कारणों को नज़र अंदाज न करें तो सभी के मन जाहिर सी बात है सवाल उठेंगे ही। चेन्नई यह मौका किसी युवा खिलाड़ी को भी दे सकता था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कप्तानी अनुभवी लोगो को ही मिलता है लेकिन ऐसा भी नहीं है मैदान पर सिर्फ अनुभव का होना ही जरूरी है। अगर बात करें मैच की तो चेन्नई का अगला मैच 11 अप्रैल को कोलकाता से है।
Read More :
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।