IPL 2025 Time Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आईपीएल 2025 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (KKR vs RCB) के बीच है। ऐसे में आपके लिए शुरुआती 10 मैचों का शेड्यूल जानना दिलचस्प हो जाता है। क्योंकि हर मैच हाई-वोल्टेज मुकाबला होने वाला है। खासकर 23 मार्च को दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (CSK sv MI) के बीच भिड़ंत सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है।
IPL 2025 के पहले 10 मैचों का पूरा शेड्यूल
तारीख | मुकाबला | मैदान | समय (IST) |
22 मार्च, शनिवार | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | ईडन गार्डन्स, कोलकाता | शाम 7:30 बजे |
23 मार्च, रविवार | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स | राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद | दोपहर 3:30 बजे |
23 मार्च, रविवार | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | शाम 7:30 बजे |
24 मार्च, सोमवार | दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम, विशाखापट्टनम | शाम 7:30 बजे |
25 मार्च, मंगलवार | गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | शाम 7:30 बजे |
26 मार्च, बुधवार | राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | बारसापारा स्टेडियम, गुवाहाटी | शाम 7:30 बजे |
27 मार्च, गुरुवार | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद | शाम 7:30 बजे |
28 मार्च, शुक्रवार | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | शाम 7:30 बजे |
29 मार्च, शनिवार | गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | शाम 7:30 बजे |
30 मार्च, रविवार | दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम, विशाखापट्टनम | दोपहर 3:30 बजे |
आईपीएल 2025 लाइव कहां देखें?
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के रोमांचक मैचों का आनंद लेने के लिए क्रिकेट प्रेमियों के पास दो मुख्य विकल्प हैं। पहला, वे इसे टीवी पर देख सकते हैं और दूसरा, वे मोबाइल या लैपटॉप पर भी इस लीग का आनंद ले सकते हैं।
टीवी ब्रॉडकास्ट: सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जहां हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भारतीय भाषाओं में कमेंट्री उपलब्ध होगी।
डिजिटल स्ट्रीमिंग: अगर आप मैच को मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखना चाहते हैं, तो जिओ हॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।
सुपर संडे पर हाई-वोल्टेज मुकाबला
23 मार्च क्रिकेट प्रेमियों के लिए सुपर संडे होगा, जब एक ही दिन दो शानदार मुकाबले खेले जाएंगे। पहले दिन का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा, जबकि रात में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। आईपीएल 2025 (IPL 2025) का दूसरा सुपर संडे 30 मार्च को खेला जाना है। दोपहर का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा, इसके बाद रात का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (RR vs CSK) के बीच होगा।
Read More Here:
RCB ना जीते IPL... बेंगलुरु को 'श्राप' दे रहा यह 6 बार का चैंपियन खिलाड़ी, CSK से था नाता