भारतीय प्रीमियर लीग (IPL 2025) बल्लेबाजों का टूर्नामेंट माना जाता हैं। हालाँकि गेंदबाज़ ही होते है जो आपको टूर्नामेंट जीताते हैं। इस आईपीएल के सीजन में भी हमें सपाट पिच देखने को मिले है लेकिन गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से भी इम्प्रेस किया हैं।

इस तरीके के पिच पर जहाँ बल्लेबाजों के लिए काफी ज्यादा मदद होती है वही आपको अपने वेरिएशन और गति से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 5 ऐसे गेंदबाजों के बारे में बात करेंगे जिन्होंने IPL 2025 में सबसे तेज़ गेंद फेंकी हैं।

IPL 2025 के सबसे 5 तेज़ गेंदबाज़:

लौकी फर्गुसन:

इस IPL सीजन भी पिछले कुछ वर्षों की तरह सबसे तेज़ गेंद फेंकने का रिकॉर्ड लॉकी फर्ग्यूसन के नाम रहा है। पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए फर्ग्यूसन ने 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में 153.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाज़ी की थी। यही इस सीजन की अब तक की सबसे तेज़ गेंद साबित हुई है।

जोफ्रा आर्चर:

राजस्थान रॉयल्स के तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 9 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL 2025 में 152.0 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद डाली थी, जो अब तक की उनकी सबसे तेज़ गेंद रही है। इससे पहले, 5 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ भी उन्होंने 151.3 किमी प्रति घंटा की स्पीड से गेंदबाज़ी की थी।

कगिसो रबाडा:

इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ कागिसो रबाडा का नाम भी शामिल है। गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए उन्होंने 25 मार्च को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स के खिलाफ 151.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। हालांकि फिलहाल वह निजी कारणों की वजह से अपने देश लौट चुके हैं।

मोहम्मद सिराज:

इस लिस्ट में चौथा नाम भारत के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज का है, जिन्हें फैंस 'मियां मैजिक' के नाम से जानते हैं। सिराज ने गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 149.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। इस मुकाबले में उन्होंने रोहित शर्मा का अहम विकेट भी झटका था।

Mohammed Siraj exults after dismissing Nitish Rana, Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, IPL 2025, Ahmedabad, April 9, 2025

मथीशा पथिराना

लिस्ट में पांचवां नाम चेन्नई सुपर किंग्स के तेज़ गेंदबाज़ मथीशा पथिराना का है। अपने स्लिंग एक्शन के लिए मशहूर पथिराना ने 8 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 149.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाज़ी की थी, जो मोहम्मद सिराज की तेज़ी के बराबर थी।

Read More Here:

नो बॉल, नॉट आउट और फिर स्टंपिंग... बचते-बचते आखिर फंस ही गए Ayush Badoni, MS Dhoni के 'मास्टरप्लान' ने 5 गेंदों में किया खेल खत्म

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।