IPL 2025: मुंबई इंडियंस(MI) आज सनराइजर्स हैदराबाद(SRH) से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ने वाली है। इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे तेज़ गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट(Trent Boult) का एक नया और चौकाने वाला अंदाज देखने को मिला।

आज वानखेड़े स्टेडियम में इस सीजन का 33वां मुक़ाबला होने जा रहा है। मुकाबले से पहले सभी खिलाड़ी स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे थे। इस ट्रेनिंग सेशन के दौरान गेंदबाज Trent Boult का वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो को देख फैंस धोनी को याद करने लगे।

Trent Boult ने उठाया बल्ला, लगाया धोनी का शॉट

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज Trent Boult ने ट्रेनिंग के दौरान गेंद की जगह बल्ला पकड़ लिया और शानदार शॉट्स लगाए। बोल्ट का यह अंदाज देख सभी हैरान रह गए। इस खास पल को मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया।

वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने खुद लिखा, “Wow! That’s Like Dhoni” .वीडियो को देख फैंस भी बहुत प्यार लुटा रहे हैं। वह भी धोनी को याद करते हुए, ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस नहीं दिखा पा रही प्रदर्शन

आईपीएल 2025 का यह सीजन मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं रहा है। 5 बार ट्रॉफी अपने नाम करने वाली मुंबई इस सीजन लगातार कई मुकाबले हार रही है। हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली टीम आज अंक तालिका के 7 वें स्थान पर है।

मुंबई ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं। लेकिन इन मुकाबलों में उन्हें सिर्फ 2 में ही जीत मिली। बाकी के 4 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। आज उनका मुकाबला उनके ही घर में है। ऐसे में फैंस को उनसे बहुत उम्मीद है।

Read More :

BCCI ने गौतम गंभीर को दिया बड़ा झटका! करीबी दोस्त अभिषेक नायर सहित इन 3 लोगों को टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ से किया बाहर

क्रिकेट इतिहास का सबसे शानदार सुपर-ओवर कब खेला गया? जब 23 साल के जसप्रीत बुमराह ने 7 बॉल फेंकी और दिए मात्र 6 रन

क्रिकेट या बिजनेस! IPL की ब्रांड वैल्यू जान चौंक जाएंगे आप, 47 देशों की GDP से भी ज्यादा है वैल्यू

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।