Mahela Jayawardene On Mumbai Indians IPL 2025: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अब तक काफी खराब लय में नजर आई है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई ने पांच मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने चार में हार का सामना करना पड़ा है। टीम को आखिरी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
अब मुंबई के खराब प्रदर्शन पर हेड कोच महेला जयवर्धने ने बात की। उन्होंने बताया कि क्यों टीम को लगातार हार झेलनी पड़ रही है।
क्या बोले महेला जयवर्धने? (Mumbai Indians)
मुंबई के हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा, "मुझे लगता है कि पिछले कुछ मैचों में हम बल्ले या गेंद से 20 रन गंवा रहे हैं, जो हमें नुकसान कर रहा है। इस बारे में कोई शक नहीं है। हमें दोनों ही मामलों में थोड़ा ज्यादा अनुशासित होने की जरूरत है। गेंद बदलना अंपायर का फैसला था।"
महेला जयवर्धने ने आगे कहा, "शायद कोई खरोंच या कुछ और था। ज्यादा ओस नहीं थी। मैच आखिरी कुछ गेंदों तक खुला हुआ था। हमें कुछ हिट मिले। वे आखिरी ओवरों में हमसे बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहे।"
पॉवरप्ले में है दिक्कत (Mumbai Indians)
आगे महेला जयवर्धने ने कहा, "मुझे लगता है कि नामों की बजाय, गेंद और बल्ले से पावरप्ले हमारे लिए चिंता का विषय है। हमने पिछले कुछ मैचों में पावरप्ले में गेंद से बहुत ज्यादा रन खर्च किए और हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिल रही है और हम विकेट खो रहे हैं।"
अब तक मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन
गौरतलब है कि मुंबई ने हार के साथ सीजन की शुरुआती की। मुंबई को पहले दो मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 4 विकेट से और गुजरात टाइटंस के खिलाफ 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
इसके बाद मुंबई ने केकेआर के खिलाफ खेले गए अगले मुकाबले में 8 विकेट से जीत हासिल की। फिर अगले दोनों मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 12 रनों से और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
Read more:
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।