Table of Contents
IPL 2025: कल से आईपीएल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। आज का मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला है। यह मुकाबला चेन्नई के चेपक में एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि फैंस के लिए बुरी खबर है। यह मैच रद्द भी हो सकता है।
IPL 2025 - मैच रद्द होने की संभावना
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों की दमदार टीम हैं। दोनों के पास पांच आईपीएल किताब हैं। जब इन दोनों टीमों का मैच होता है तो कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है। हालांकि आज के इस मैच को लेकर काफी अनिश्चितताएं हैं। मौसम की रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई में खेल से पहले बारिश होने की 80% संभावना है।
दिन के दौरान बारिश की संभावना है लेकिन मैच के दौरान बारिश की 20% तक संभावना गिर जाती है। अगर शाम को बारिश होती है तो गली आउटफिट के कारण मैच में शायद देरी हो सकती है। वहीं अगर मैच के दौरान बारिश होती है तो यह मैच रद्द भी हो सकता है।
IPL 2025 - मुंबई इंडियन का दबदबा
मुंबई इंडियन का चेपक में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आठ मैचों में मुंबई इंडियंस ने पांच बार जीत हासिल की है। अभी तक के आईपीएल मुकाबले में चेन्नई 17 मैच जीत चुकी है और जबकि मुंबई 20। आज का मैच रोमांच का वादा करता है। देखते हैं बारिश आज के मैच को बर्बाद कर पाती है या नहीं।
IPL 2025 - दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, शिवम दुबे, सैम करन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद और मथीश पथिराना.
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट मुजीब उर रहमान, और कर्ण शर्मा.
READ MORE HERE :
बीसीसीआई ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल शुरू होने से 1 दिन पहले दिया तोहफ़ा, पंड्या पर लगा बैन हटाया?
आईपीएल 2025 में कौन सी 4 टीमें करेंगी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई? सामने आई ये खास रिपोर्ट!