IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन (Indian Premier League 18) पहले की तुलना में बहुत अलग रहने वाला है। इस बार कई नियम (IPL Rules 2025) बदल चुके हैं, वहीं मेगा ऑक्शन के बाद स्क्वाड भी बदले-बदले नजर आ रहे हैं। मगर विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा अपनी पहले वाली टीम से ही चुंबक की तरह चिपके हुए हैं। इन तीनों के पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो आप हैरत में पड़ जाएंगे।
IPL 2025: ऑरेंज कैप, एक शतक और..., ये रहे Virat Kohli के आंकड़े
Virat Kohli IPL 2024 में ऑरेंज कैप के विजेता रहे थे। उन्होंने सीजन में कुल 15 पारियों में बैटिंग की और 61.75 के बेहद शानदार औसत से 741 रन बनाए थे। Virat Kohli पिछले सीजन 700 रन ही नहीं बल्कि 600 रन का आंकड़ा छूने वाले अकेले खिलाड़ी थे। आईपीएल 4 2025 में उनका स्ट्राइक रेट 154 से अधिक रहा, साथ ही 'किंग कोहली' के बल्ले से एक शतक और 5 हाफ-सेंचुरी भी निकली थीं। विराट ने पिछले सीजन 38 छक्के भी लगाए थे।
MS Dhoni ने भी मचाया था कोहराम
MS Dhoni ने पिछले सीजन अधिकांश मौकों पर नंबर-7 और आठ पर बैटिंग की थी। MS Dhoni ने अपनी बैटिंग खुद तो खूब इंजॉय की, वहीं फैंस ने भी उनके लंबे-लंबे छक्कों को देख खूब आनंद लिया था। 'थाला' ने आईपीएल 2024 में कुल 8 पारियों में बैटिंग करते हुए 161 रन बनाए थे, जिनमें उनका औसत 53.67 का रहा। सबसे ज्यादा सुर्खियां उनके 220 के स्ट्राइक रेट ने बटोरी थीं। पूरे सीजन में MS Dhoni ने केवल 73 गेंद खेलीं, जिनमें से 27 गेंदों पर उन्हों बाउंड्री लगाई थी।
धोनी-विराट के आसपास भी नहीं Rohit Sharma
एक तरफ Virat Kohli ने ऑरेंज कैप जीती, वहीं MS Dhoni ने अपने तूफानी स्ट्राइक रेट से कोहराम मचाया था। मगर आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन बहुत औसत रहा था। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 14 पारियों में सिर्फ 32 के औसत से 417 रन बनाए थे। वो पूरे टूर्नामेंट में केवल 2 बार 50 रन का आंकड़ा पार कर सके। हालांकि उनके बल्ले से एक शतकीय पारी भी निकली थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये तीनों खिलाड़ी IPL 2025 में क्या कमाल दिखा पाते हैं।
Read More Here: