RR vs CSK Jofra Archer First IPL Wicket in 699 Days: क्रिकेट में कोई गेंदबाज कभी-कभी कई सारे मैचों तक विकेट नहीं ले पाता है। मगर एक गेंदबाज 699 दिनों तक कोई विकेट ही ना ले पाया हो, तो क्या आप ऐसे तथ्य पर विश्वास कर पाएंगे। जोफ्रा आर्चर के साथ ऐसा ही हुआ है, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के रचिन रवींद्र को शून्य के स्कोर (RR vs CSK) पर आउट किया है। बता दें कि IPL में यह उनका पिछले 699 दिनों में पहला विकेट है।

RR vs CSK: Jofra Archer ने 699 दिनों बाद लिया विकेट

Jofra Archer ने इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग में अपना आखिरी विकेट 30 अप्रैल 2023 के दिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में लिया था। उस मैच में उन्होंने होल्डर को आउट किया था। आपको याद दिला दें कि आर्चर उस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे। होल्डर को आउट करने के बाद IPL 2023 के अगले दोनों मैचों में आर्चर कोई विकेट नहीं ले पाए थे।

इस बीच Jofra Archer ने वर्कलोड के कारण IPL 2024 से अपना नाम वापस ले लिया था। वहीं 2025 सीजन के लिए मेगा ऑक्शन के लिए उन्होंने रजिस्टर किया था, जहां राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 12.50 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि देकर खरीदा था। आर्चर IPL 2025 के भी पहले दोनों मैचों में कोई विकेट नहीं ले पाए थे। अब आखिरकार उन्होंने रचिन रवींद्र को आउट कर 699 दिनों के बाद पहला आईपीएल विकेट लिया है।

RR vs RCB: जोफ्रा आर्चर के लिए सीजन की बेकार शुरुआत

Jofra Archer के लिए IPL 2025 सीजन की शुरुआत बेहद खराब रही थी। अपने पहले ही मैच में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर के स्पेल में 76 रन लुटा दिए थे। इसी के साथ वो आईपीएल इतिहास में सबसे महंगा 4 ओवर का स्पेल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए थे। इससे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड मोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 4 ओवरों में 73 रन लुटाए थे।

Read More Here:

Sanjay Manjrekar ने CSK में MS Dhoni की भूमिका पर उठाए सवाल, RCB के खिलाफ 9वें नंबर पर की थी बल्लेबाजी

कभी नहीं सुना होगा ऐसा सैलरी हाइक, सात साल में 10 गुना बढ़ी श्रेयस अय्यर की IPL सैलरी