न्यूजीलैंड के बल्लेबाज Kane Williamson ने टाइम्स ऑफ इंडिया(TOI) के एक साक्षात्कार के दौरान क्रिकेट की अगली महान कही जाने वाली पीढ़ी को लेकर अपना दर्ष्टीकोण सांझा किया। williamson का जैसा सहज स्वभाव है, उसी सहजता से उन्होंने सभी प्रश्नों के उत्तर भी दिए। जब उनसे क्रिकेट जगत को मिलने वाले अगले फैब फोर का नाम पूछा गया, तो विलियमसन ने हंसते हुए जवाब दिया, "मेरे दिमाग में आने वाले पांच खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (भारत), रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड), शुभमन गिल (भारत), हैरी ब्रुक (इंग्लैंड) और ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन होंगे।"

Williamson हैं "FAB 4" का हिस्सा

अपको बता दें की केन williamson खुद भी विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और जो रूट के साथ आधुनिक "फैब फोर" का हिस्सा है, ऐसे में उनसे मिलने वाला यह उत्तर पांचो खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा। 33 शतकों सहित 9,276 से अधिक टेस्ट रन बनाने वाले विलियमसन के शब्द न केवल सम्मान बल्कि भविष्य के दिग्गजों के लिए एक अहम नजरिए को दर्शाते हैं।

आइए Williamson के बताए "FAB 5" के आंकड़ों पर एक नजर डालें

शुभमन गिल (भारत)

Shubman Gill

गिल की क्लास और लंबी पारी खेलने की क्षमता ने उन्हें तीनों प्रारूपों में पक्का कर दिया है। टेस्ट में, उन्होंने 32 मैचों में 5 शतकों के साथ 35 की औसत से 1,893 रन बनाए हैं। टेस्ट टीम में गिल अंदर बाहर होते रहते हैं, लेकिन इसका असर उनके खेल पर देखने को नहीं मिला है क्योंकि उन्हें जब भी मौका दिया गया है।

उन्होंने भारतीय टीम के लिए जम कर परफॉर्म किया है, गिल को वनडे और टी20 में उनकी लीडरशिप क्विलिटी और टीम की जरूरत के अनुसार परफॉर्मेंस देने की क्षमता के कारण भारत की व्हाइट-बॉल टीमों का भविष्य का कप्तान भी माना जा रहा है।

यशस्वी जायसवाल (भारत)

Yashashvi Jaiswal

युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल लंबे प्रारूप में तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं , उन्होंने 19 टेस्ट में 52.9 की औसत से 1,798 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक शामिल हैं। उनके गेंदबाजों के साथ स्लेजिंग करने के स्वभाव और आक्रामक शॉट-मेकिंग ने उन्हें भारतीय टीम में सलामी जोड़ी की ताकत माना जाने लगा है।

वे भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा थे, जो व्हाइट-बॉल क्रिकेट में उनकी बढ़ती उपस्थिति को दर्शाता है, हालाँकि यशस्वी को अपना एकदिवसीय डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है।

हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)

Williamson Fab 5 Harry Brook

हैरी ब्रूक इंग्लैंड के लिए रेड-बॉल क्रिकेट में एक जाना माना चेहरा बन चुके हैं। केवल 24 टेस्ट में, उन्होंने 58.5 की शानदार औसत से 2,281 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 317 का उच्च स्कोर शामिल है। उनकी विस्फोटक शैली और आक्रामकता इंग्लैंड की "बैज़बॉल" रणनीति के साथ पूरी तरह से फिट बैठती है। एक लीडर और सीमित ओवरों में प्रदर्शन करने की शैली के चलते ही, ब्रूक को अब इंग्लैंड का व्हाइट-बॉल कप्तान नियुक्त किया गया है, जो उनके करियर में एक नया अध्याय शुरू करेगा।

रचिन रविंद्र (न्यूजीलैंड)

Rachin

न्यूजीलैंड के सबसे लगातार और भरोसेमंद नए चेहरों में से एक, रचिन सभी प्रारूपों में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन चुके हैं। टेस्ट में, उन्होंने 15 मैचों में 37.8 की औसत से 1,057 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक शामिल हैं, इसी में उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ 240 रन भी शामिल है। किसी भी भूमिका में ढलने और बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने की उनकी क्षमता उन्हें कीवी टीम के लिए सभी प्रारूपों में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाती है।

कैमरून ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)

Cameroon Green

कैमरून ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के लिए एक महत्वपूर्ण ऑलराउंडर बने हुए हैं, वह बल्ले और गेंद दोनों से संतुलन प्रदान करते हैं। टेस्ट में, उन्होंने 28 मैचों में 36.2 की औसत से 1,377 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 174* का सर्वाधिक स्कोर शामिल है। उनके 13 छक्के और 152 चौके गियर बदलने की उनकी क्षमता को दर्शाते हैं, ग्रीन अक्सर चोटिल होते रहते है, लेकिन वह जब पूरी तरह से फिट होते हैं, तो ग्रीन तीनों प्रारूपों में गेम-चेंजर बन जाते हैं।

williamson द्वारा इन पांचों को चुना जाना वर्तमान प्रदर्शन और भविष्य की क्षमता दोनों को दर्शाता है।

READ MORE

विराट कोहली और रोहित शर्मा नही बल्कि ये खिलाड़ी है Ishan Kishan का फेवरेट, कोहली के लिए कह दी ये बड़ी बात

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।