IPL 2025 KKR Replace Umran Malik Due To Injury: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को तेज गेंदबाज उमरान मलिक के रूप में बड़ा झटका लग गया। डिफेंडिंग चैंपियंस केकेआर ने उमरान को दिसंबर, 2024 में हुए मेगा ऑक्शन में 75 लाख रुपये की कीमत में खरीदा था। तेज तर्रार गेंदबाजी के लिए मशहूर उमरान इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए। टीम में उमरान को भारतीय तेज गेंदबाज ने रिप्लेस किया।

उमरान के लिए इंजरी बनी मुश्किल (IPL 2025)

बता दें कि आईपीएल की तरफ से आधिकारिक तौर पर उमरान मलिक के रिप्लेसमेंट का एलान किया गया। उमरान को भारतीय तेज गेंदबाज चेतन सकरिया ने रिप्लेस किया। आईपीएल की तरफ से जारी किए गए प्रेस रिलीज में बताया गया कि उमरान इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए। हालांकि इस बात जानकारी नहीं दी गई कि उमरान को कब और क्या इंजरी हुई।

भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेल चुके हैं चेतन सकरिया (IPL 2025)

बताते चलें कि चेतन सकरिया आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। हालांकि केकेआर ने पहले ही चेतन को अपना नेट बॉलर बना लिया था। अब केकेआर ने उमरान के रिप्लेसमेंट उन्हें टीम में शामिल कर लिया। चेतन ने 75 लाख रुपये में केकेआर को ज्वाइन किया।

चेतन भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेल चुके हैं। हालांकि उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। चेतन ने जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। इसी महीने उन्होंने आखिरी मुकाबला भी खेला। इसके बाद चेतन को अब तक दोबारा टीम इंडिया में शामिल होने का मौका नहीं मिल सका है।

चेतन सकरिया का आईपीएल करियर

गौरतलब है कि चेतन सकरिया ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 19 मुकाबले खेल लिए हैं। उन्होंने 2021 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ खेलते हुए टूर्नामेंट में डेब्यू किया था। इसके बाद 2022 और 2023 में वह दिल्ली के लिए खेलते हुए नजर आए। अब वह केकेआर से जुड़ चुके हैं। चेतन ने अब तक आईपीएल की 19 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 29.95 की औसत से 20 विकेट चटकाए हैं।

Read more:

IPL से मिला ऑफर, PSL कॉन्ट्रैक्ट को मार दी लात! इस क्रिकेटर को पाकिस्तान ने भेज दिया लीगल नोटिस; बढ़ी मुश्किलें