KL Rahul Wife Athiya Shetty Baby: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और उनकी वाइफ आथिया शेट्टी को बहुत जल्द माता-पिता बनने का सुख प्राप्त होने वाला है। इस कपल ने पिछले साल नवंबर में आथिया शेट्टी के प्रेग्नेंट होने की पुष्टि करके बताया था कि उन्हें अप्रैल 2025 में माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। अब राहुल और आथिया ने सोशल मीडिया पर बेबी बम्प (Athiya Shetty Baby) की तस्वीरें साझा की हैं।
KL Rahul Athiya Shetty Maternity Photoshoot
KL Rahul और Athiya SHetty ने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। आथिया ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "ओह बेबी।" दिल्ली कैपिटल्स के ऑफिशयल इंस्टाग्राम अकाउंट से भी इस पोस्ट पर कमेन्ट किया गया है। वहीं फैंस, इस कपल को बधाई देने में लगे हैं।
कई तस्वीरों में राहुल और आथिया एकसाथ नजर आ रहे हैं, तो कुछ तस्वीरों में आथिया शेट्टी ने अलग-अलग पोज देकर तस्वीर खिंचवाई हैं। आथिया के चेहरे पर गलो साफ झलक रहा है और उन्होंने एक वीडियो भी साझा की, जिसमें राहुल और उनकी वाइफ एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं।
सुनील शेट्टी ने दिया रिएक्शन
आथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी ने भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हार्ट इमोजी शेयर किया और अंत में वह इमोजी भी साझा किया, जो इस क्यूट कपल को नजर लगने से बचाने का इशारा कर रहा है। दूसरी ओर अनन्या पांडे ने भी कमेन्ट करते हुए कहा, "मैं इस नन्हें बच्चे को देखने के लिए उत्साहित हूं।" भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, सूर्यकुमार यादव के अलावा धनश्री वर्मा ने भी केएल राहुल और आथिया शेट्टी को बधाई दी है।
View this post on Instagram
IPL 2025 के शुरुआती मुकाबले मिस कर सकते हैं KL Rahul
केएल राहुल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतकर आई टीम इंडिया का हिस्सा थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दबाव भरे फाइनल मैच में नाबाद 34 रनों की बेहद महत्वपूर्ण पारी खेली थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार राहुल आईपीएल 2025 के शुरुआती मैचों से गायब रह सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वो अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में आथिया शेट्टी की ड्यू डेट के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कैम्प को जॉइन कर सकते हैं।
Read More Here:
टीम से निकालो... शाहीन अफरीदी हैं पाकिस्तान के पनौती? पूर्व दिग्गज ने उठाई टीम से बाहर करने की मांग