KL Rahul को हमेशा एक टीम मैन के रूप में देखा जाता है। वह टीम की जरूरत के अनुसार किसी भी भूमिका को निभाने के लिए तैयार रहते हैं। भारतीय टीम के लिए उन्होंने लगातार अपने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किए, और अब IPL 2025 में भी वह अपनी पसंदीदा पोजीशन पर बल्लेबाजी करते नहीं दिखेंगे। दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में KL Rahul एक बार फिर अपने बैटिंग ऑर्डर की कुर्बानी देने को तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन वह टॉप ऑर्डर में नहीं बल्कि मिडिल ऑर्डर में खेलते नजर आएंगे।

IPL 2025 में KL Rahul का बदला रोल

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास टॉप ऑर्डर में पहले से ही कई मजबूत बल्लेबाज मौजूद हैं, लेकिन मध्यक्रम अपेक्षाकृत कमजोर नजर आ रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इसी कारण राहुल को इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी निभानी होगी। इससे पहले माना जा रहा था कि वह दिल्ली के लिए ओपनिंग करेंगे, लेकिन टीम की संतुलन को बनाए रखने के लिए उन्हें यह बदलाव करना पड़ा है।

हैरी ब्रूक के नाम वापिस लेने से हुए है बदलाव:

हैरी ब्रूक के नाम वापस लेने के बाद दिल्ली की बल्लेबाजी में बड़ा झटका लगा है, जिससे टीम को एक अनुभवी बल्लेबाज की जरूरत महसूस हुई। इसी के चलते KL Rahul को मध्यक्रम में भेजा जाएगा ताकि वह बीच के ओवरों में टीम को मजबूती दे सकें।

दिल्ली के बैटिंग ऑर्डर में बड़े बदलाव

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की ओपनिंग जोड़ी में जैक फ्रेजर मैकगर्क और उपकप्तान फाफ डु प्लेसिस उतर सकते हैं। फाफ ने पिछले सीजन RCB के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और इस बार दिल्ली उन्हें अपनी बल्लेबाजी की धुरी बना सकती है। वहीं, अभिषेक पोरेल को भी टॉप ऑर्डर में मौका मिलने की संभावना है।

Image

मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी KL Rahul, अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स पर होगी। अक्षर को इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है और हाल ही में उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में नंबर 5 पर खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी की थी।

दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मुकाबला 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी। देखना दिलचस्प होगा कि बदले हुए बैटिंग ऑर्डर के साथ टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है और क्या केएल राहुल इस नई भूमिका में खुद को साबित कर पाते हैं।

Read More: IPL 2025 से पहले चला रियान पराग का बल्ला, 64 गेंदों में बना डाले 144 रन; छक्के-चौकों की कर दी बरसात