भारतीय प्रीमियर लीग 2025 में अभी तक काफी मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस लीग में खिलाड़ियों और टीम के बीच रिश्ता काफी अहम होता हैं। इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स और KL Rahul के बीच भी कुछ ऐसा रिश्ता देखने को मिला हैं।

इस सीजन की शुरुआत से पहले उन्होंने कप्तानी करने से मना कर दिया जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने मान लिया वहीं जब दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें ओपनिंग करने बोला तो उन्होंने ओपनिंग करी वहीं 4 नंबर पर भी बल्लेबाज़ी की। दोनों ही जगह उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इस दौरान 28,930 करोड़ के मालिक का मुंह बंद कर दिया हैं।

28,930 करोड़ के मालिक को कराया चुप:

लखनऊ सुपर जायंट्स के इस वक़्त के मालिक संजीव गोयनका के मालिक जिनकी नेट वर्थ 28,930 करोड़ रूपए हैं। केएल राहुल पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे थे और उनके लिए सीजन अच्छा नहीं रहा था। हार के बाद संजीव गोयनका उनके ऊपर मैदान पर ही गुस्सा होते हुए नजर आए थे जिसकी काफी चर्चा भी हुई थी।

KL Rahul ने दिया करारा जवाब:

KL Rahul इस वक़्त काफी अच्छे फॉर्म में है और बेहतरीन बल्लेबाज़ी भी कर रहे हैं। आरसीबी के खिलाफ मुकाबले के बाद जिस तरीके से उन्होंने जश्न मनाया था ऐसा साफ़ नजर आ रहा था कि उन्होंने संजीव गोयनका को करारा जवाब दिया हैं।

आईपीएल 2025 में बोल रहा है बल्ला:

इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मुकाबले खेले है और उन्हें चारो मुकाबले में जीत हासिल हुई हैं। इस सीजन KL Rahul ने पहला मुकाबला मिस किया था लेकिन अगले तीनो ही मुकाबले में उनका प्रदर्शन कमाल का रहा हैं।

उन्होंने सीएसके के खिलाफ ओपनिंग करते हुए अर्धशतक जड़ा था वहीं आरसीबी के खिलाफ मिडल आर्डर में बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने एक और अर्धशतक बनाया था। उन्होंने अभी तक 3 मुकाबलों में 169 की स्ट्राइक रेट से 185 रन बनाए हैं।

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।