आईपीएल 2025 के बीच भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) और उनकी वाइफ आथिया शेट्टी के घर बेबी गर्ल ने जन्म लिया। इस बात की जानकारी खुद क्रिकेटर और एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। आज केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने बेबी गर्ल के नाम से भी पर्दा उठा दिया है।

नए पेरेंट्स ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के माध्यम से अपनी नन्ही सी जान के नाम का ऐलान किया है। उन्होंने अपनी क्यूट बेबी गर्ल का नाम "इवारा" रखा है। साथ ही इवारा का एक छोटा सा झलक भी फैंस को दिखा दिया है।

Kl Rahul
Kl Rahul

KL Rahul का पोस्ट

केएल राहुल और अथिया ने बेबी गर्ल के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इस दौरान उन्होंने पोस्ट में लिखा, ''हमारी बच्ची, हमारा सबकुछ है। ''इवारा'' ईश्वर का उपहार है।'' इस पोस्ट के बाद सभी फैंस अपना प्यार लुटाने लगे। सभी ने कमेंट के माध्यम से बधाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by KL Rahul???? (@klrahul)

इवारा का मतलब

इवारा एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है ईश्वर का उपहार। यानी की भगवान द्वारा दिया हुआ गिफ्ट है। केएल राहुल और अथिया की जिंदगी में यह बच्ची भगवान के उपहार के सामान है।

इवारा के लिए केएल राहुल ने छोड़ा पहला मैच

आईपीएल 2025 में केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए नज़र आ रहे हैं। हालांकि राहुल ने इस सीजन का पहला मुकाबला मिस कर दिया था। वह अपनी पत्नी अथिया के पास चले गए थे। बता दें, इस कपल ने पिछले वर्ष नवंबर में जानकारी दी थी कि आथिया शेट्टी प्रेग्नेंट हैं।

READ MORE

Yuzvendra Chahal की फिरकी में उलझ जाएंगे विराट कोहली के रॉयल चैलेंजर्स? मैच से पहले जानिए सटीक भविष्यवाणी कौन सी टीम बनेगी विजेता?

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।