भारतीय प्रीमियर लीग 2025 से पहले बीसीसीआई के द्वारा मेगा ऑक्शन कराने वाली है। इस नीलामी से पहले सभी फ्रैंचाइज़ी के द्वारा अपने रिटेन किए हुए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को 31 अक्टूबर तक सौपनी है। इस मेगा ऑक्शन से पहले हम काफी खिलाड़ियों की टीमों में बदलाव भी देख सकते है।
इस मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस काफी चर्चा में है क्योंकि उनके पास काफी स्टार खिलाड़ी है जिन्हें वें जाने देना नहीं चाहती है। हालाँकि मुंबई इंडियंस में कुछ खिलाड़ियों को लेकर लगातार चर्चा हो रही है और ये देखने वाली बात होगी कि वें किन-किन खिलाड़ियों को रोक पाती है।
Suryakumar Yadav का क्या होगा आईपीएल में भविष्य:
सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के साथ पिछले काफी सालों से जुड़े हुए है। उन्हें मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन 2018 में खरीदा था और उसके बाद से लगातार सूर्यकुमार यादव शानदार प्रदर्शन करते हुए आ रहे है। वें मुंबई इंडियंस की टीम के वहुमुल्य खिलाड़ियों में से एक है।
इस सीजन से पहले हार्दिक पांड्या को वापिस टीम में शामिल किया गया था जिसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा को कप्तान के रूप में रिप्लेस कर दिया था। हालाँकि टी20 विश्वकप 2024 के बाद रोहित शर्मा ने सन्यास ले लिया था जहाँ उनके बाद सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है लेकिन भारतीय टीम का कप्तान होने के बाद भी मुंबई इंडियंस शायद उन्हें कप्तानी नहीं सौपने वाली है। इसी कारण अटकले लगाईं जा रही है कि इस सीजन से पहले सूर्यकुमार यादव अपनी टीम बदल सकते है।
सूर्यकुमार यादव को लखनऊ सुपर जायन्ट्स की टीम अपने स्क्वाड में शामिल कर सकते है। एलएसजी अपने कप्तान के एल राहुल को रिलीज कर सकती है और इसी कारण सूर्यकुमार यादव को टीम अपने स्क्वाड में जोड़ कर उन्हें ही टीम का कप्तान बना सकती है।
READ MORE HERE:
IND vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड की एतेहासिक जीत के टॉप 5 हीरो!
IND vs NZ 2nd Test: भारत की इस शर्मनाक हार के ये खिलाड़ी हैं गुनहगार, देखें लिस्ट!
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।