Mitchell Marsh signs Texas Super Kings For MLC 2025: मिचेल मार्श इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। आईपीएल 2025 के बीच में मार्श से जुड़ी एक अलग खबर आई। दरअसल, वे सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी से जुड़कर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब फैंस को समझ नहीं आ रहा है कि लखनऊ के खिलाड़ी होने के नाते मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) सुपर किंग्स के साथ क्या करेंगे। तो चलिए इस मसले को सुलझाते हैं।

Mitchell Marsh कैसे बने CSK की फ्रेंचाइजी का हिस्सा

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड एक कंपनी है। इसकी कई क्रिकेट टीमें हैं। जिनमें से एक भारत में भी है। एमएस धोनी इसका हिस्सा हैं। इसी तरह सुपर किंग्स की एक टीम अमेरिका में खेली जाने वाली लीग "मेजर लीग क्रिकेट" में भी है। इस टीम का नाम टेक्सास सुपर किंग्स है। अब इस टीम का हिस्सा मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) बन गए हैं। इस टीम के कप्तान साउथ अफ्रीका के दिग्गज फाफ डु प्लेसिस होंगे।

मेजर लीग क्रिकेट 2025 शेड्यूल

मेजर लीग क्रिकेट 2025 में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग का तीसरा सीजन 2025 में खेला जाना है। यह लीग भारतीय समय के अनुसार 13 जून को सुबह 6:30 बजे से शुरू होगी। इसमें कुल 34 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद 9 जुलाई से 12 जुलाई तक तीन प्लेऑफ मैच खेले जाने हैं। मेजर लीग क्रिकेट 2025 का फाइनल मैच 14 जुलाई को खेला जाना है।

मिचेल मार्श के आईपीएल आंकड़े

मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने अब तक 47 आईपीएल मैचों में 23.84 के औसत से 930 रन बनाए हैं। जिसमें 7 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में अब तक 37 विकेट भी लिए हैं। लेकिन चोट के कारण मिचेल मार्श आईपीएल 2025 में गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। आईपीएल 2025 में मिचेल मार्श ने अब तक 5 मैचों में 53 के औसत से 265 रन बनाए हैं। वे इस सीजन ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 में हैं।

Read More Here:

EXCLUSIVE: शतक से पहले प्रियांश को पोंटिंग-श्रेयस ने क्या कहा था? युवा क्रिकेटर ने खोला PBKS के ड्रेसिंग रूम का राज

Riyan Parag को दिया गया गलत आउट? अंपायर ने आउट दिया तो मैदान पर हुई बहस! क्रिकेटर ने कही ये बात

Sanjay Manjrekar ने CSK में MS Dhoni की भूमिका पर उठाए सवाल, RCB के खिलाफ 9वें नंबर पर की थी बल्लेबाजी

कभी नहीं सुना होगा ऐसा सैलरी हाइक, सात साल में 10 गुना बढ़ी श्रेयस अय्यर की IPL सैलरी

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।