'कैच नहीं पकड़ा तो मैं बाहर कर दूंगा' Rohit Sharma ने महाराष्ट्र विधान सभा में सूर्या को दी ये चेतावनी

Maharashtra Vidhan Bhavan Suryakumar Yadav Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ फाइनल में सूर्यकुमार यादव के कैच को लेकर मजाकिया बयान दिया। CRICKET

author-image
By MAMTA KUMARI
Maharashtra Vidhan Bhavan Suryakumar Yadav Rohit Sharma

Maharashtra Vidhan Bhavan Suryakumar Yadav Rohit Sharma

Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

Maharashtra Vidhan Bhavan Suryakumar Yadav Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा शुक्रवार (05 जुलाई 2024) को महाराष्ट्र विधान भवन के सदस्यों को संबोधित करते हुए सबसे मज़ेदार अंदाज़ में दिखे, जब क्रिकेटरों को T20 विश्व कप जीतने पर सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र विधान भवन के सेंट्रल हॉल में सम्मान समारोह के दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ फाइनल में सूर्यकुमार यादव के कैच को लेकर मजाकिया बयान दिया। मराठी में की गई इस टिप्पणी के बाद सीएम एकनाथ शिंदे समेत विधायक हंस पड़े।

Maharashtra Vidhan Bhavan Suryakumar Yadav Rohit Sharma

आपको बताते चलें कि महाराष्ट्र विधान भवन के सदस्यों ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का स्वागत 'मुंबई चा राजा रोहित शर्मा' के नारे के साथ किया, जबकि आधिकारिक सभा में वानखेड़े स्टेडियम में फैंस जैसा माहौल था। रोहित शर्मा ने T20 विश्व कप जीतने वाली टीम के मुंबई के खिलाड़ियों की मेज़बानी करने और उन्हें सम्मानित करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का आभार व्यक्त किया।

विधान भवन में अपने भाषण के दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी सुनिश्चित किया कि वह भाषण के मूड को हल्का बनाए रखें। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के आखरी अद्भुत कैच को लेकर मजाकिया अंदाज में कहा, “सूर्या ने गेंद पकड़ने के बाद मुझसे कहा कि गेंद उसके हाथ में आ गई। भगवान का शुक्र है कि गेंद उसके हाथ में आ गई। अन्यथा, मैं उसे बाहर बैठा देता।” शर्मा के इस बयान का वीडियो भी अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है:-

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने वाली टीम में मौजूद चारों मुंबई के निवासी (रोहित शर्मा, शिवम दुबे, यशस्वी जायसवाल और सूर्यकुमार यादव) को शुक्रवार (05 जुलाई 2024) को मुंबई के महाराष्ट्र विधान भवन में सम्मानित किया गया। इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने आवास पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया, उन्हें एक शॉल और भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की। सभी खिलाड़ी इस दौरान बेहद खुश भी दिखाई दिए।

 

 

READ MORE HERE :

BGT 2024-25: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए अभी से भारतीय फैंस ने खरीदें लाखों टिकेट्स

ZIM vs IND Harare Weather Updates: जानिए कैसा होगा भारत-जिम्बाब्वे मैच का मौसम!

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ट्राय-सीरीज की हुई वापसी, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले Pakistan ने लिया बड़ा फैसला!

‘हार्दिक को मेरा सलाम...’ Rohit Sharma ने वानखेड़े में पंड्या को किया सलाम, सूर्या को लेकर भी दिया भावुक बयान!

 

#ROHIT SHARMA #Suryakumar Yadav
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe