MI DISRESPECTED ROHIT SHARMA AT CHENNAI: आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला दो सबसे बड़ी टीमों के बीच हुआ, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI)। हर कोई इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहा था, लेकिन इस मैच में जो हुआ, उसने सभी को चौंका दिया। मुंबई इंडियंस की हार से ज्यादा चर्चा एक और चीज़ की हो रही है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ हुआ व्यवहार। क्या मुंबई इंडियंस ने अपने सबसे सफल कप्तान को नजरअंदाज किया?

MI DISRESPECTED ROHIT SHARMA AT CHENNAI

View this post on Instagram

A post shared by Sports Yaari (@yaarisports)

आपको बताते चलें कि मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को तीसरे ओवर में ही खलील अहमद (Khaleel Ahmed) की गेंद पर संघर्ष करते देखा गया। तीन गेंदों तक रन नहीं बना सके और फिर चौथी गेंद पर शिवम दुबे (Shivam Dube) को कैच थमा बैठे। इस तरह रोहित आईपीएल इतिहास में 18वीं बार डक पर आउट हुए, जो एक अनचाहा रिकॉर्ड बन गया। अब वह ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के साथ इस सूची में शामिल हो गए हैं। मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी इस झटके से उबर नहीं पाई और टीम 152 रन ही बना सकी।

ROHIT SHARMA का खराब फ़ॉर्म, लेकिन चेन्नई की दमदार वापसी

चेन्नई सुपर किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत में ही कुछ विकेट गंवा दिए थे, लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और रचिन रविन्द्र ( Rachin Ravindra) ने पारी संभाली। आखिरी ओवर तक मैच रोमांचक बना रहा, लेकिन रचिन रवींद्र ने संयम बनाए रखा और टीम को जीत दिला दी। सीएसके ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 153 रन बना लिए और मुंबई को 4 विकेट से हरा दिया।

ROHIT SHARMA को किया गया नज़रअंदाज?

MI DISRESPECTED ROHIT SHARMA AT CHENNAI
MI DISRESPECTED ROHIT SHARMA AT CHENNAI

अगर सिर्फ हार की बात होती, तो यह सामान्य बात होती, लेकिन जो हुआ उसने मुंबई इंडियंस के फैंस को निराश कर दिया। जब मुंबई की टीम गेंदबाजी कर रही थी, तब रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) को सब्स्टीट्यूट कर बाहर बैठा दिया गया और उनकी जगह केरल के युवा स्पिनर विग्नेश पुथिर (Vignesh Puthir) को लाया गया।

यह फैसला कई फैंस को भी बहुत अजीब लगा क्योंकि, रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया गया था, लेकिन फिर भी वह टीम में बने रहे थे। जब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पहले मैच में बैन थे, तो रोहित को कप्तानी दी जा सकती थी। कम से कम उन्हें मैदान पर तो बनाए रखना चाहिए था, क्योंकि वह MI को 5 ट्रॉफियां दिला चुके हैं।

क्या मैदान पर मुंबई इंडियंस को ROHIT SHARMA की कमी खली?

मुंबई इंडियंस का यह फैसला टीम पर भारी पड़ा। भले ही विग्नेश पुथिर ने 3 विकेट लिए, लेकिन टीम को कप्तानी और अनुभव की कमी साफ़ दिखी। हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में टीम संयमित नजर नहीं आई। रोहित शर्मा ने हाल ही में भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जिताई थी। ऐसे में उनके साथ ऐसा व्यवहार करना सही नहीं माना जा रहा। अब अगले मैच से हार्दिक पांड्या टीम में लौटेंगे और कप्तानी संभालेंगे, लेकिन यह देखना होगा कि मुंबई इंडियंस ने जो गलती की, उसका कितना असर आगे दिखेगा।

READ MORE HERE :

अपने पहले आईपीएल मैच से पहले छोटे उस्ताद वैभव सूर्यवंशी ने दिया सचिन और युवराज को ओपन चैलेंज

'अभी 7 साल और आईपीएल खेलेंगे एमएस धोनी' कप्तान रुतुराज ने सीएसके फैंस को दी सदी की सबसे बड़ी खुशखबरी!

डेविड वॉर्नर ने आखिर क्यों की एयर इंडिया की आलोचना? कारण जानकार हो जाओगे हैरान!

आरसीबी की जीत के बाद सीएसके समाज में दहशत का माहौल, क्या धोनी की टीम आईपीएल 2025 से जल्द होगी बाहर?

मुंबई की हार के 3 बड़े कारण, चेन्नई का गेंदबाज अकेला पूरी MI टीम पर पड़ा भारी

बिना डोमेस्टिक खेले सीधे IPL में एंट्री, MI के लिए किया डेब्यू; जानें कौन हैं Vignesh Puthur