महिला प्रीमियर लीग 2025 का दुसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था जिसमें इस मुकाबले के अंतिम गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच को अपने नाम कर लिया हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इस मुकाबले को 2 विकेट से अपने नाम कर लिया हैं।
कैसा रहा मुकाबले का हाल:
इस मैच के बारे में बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जहाँ मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। मुंबई इंडियंस 32 रन पर 2 विकेट गवा दिए थे लेकिन उसके बाद हरमनप्रीत कौर और सीवियर ब्रंट के बीच तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई थी।
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की तरफ से सीवियर ब्रंट ने सव्रधिक 59 गेंदों में नाबाद 80 रनों की पारी खेली हो। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में ताबड़तोड़ 22 गेंदों में 42 रन बना दिए थे। दिल्ली की तरफ से अनाबेल सुदरलैंड ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए थे थे वहीं शिखा पण्डे ने 2 विकेट अपने नाम किए थे।
दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक जीत की अपने नाम:
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही थी जहाँ शेफाली वर्मा ने दूसरे ही ओवर में 22 रन मार दिए थे। इसके बाद भी उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी जारी थी जहाँ उन्होंने इस मुकाबले में मात्र 18 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली है।
हालाँकि उनके आउट होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार अंतराल पर विकेट गवाए थे और इसी कारण दिल्ली के ऊपर दबाव आ गया था। हालाँकि निचले क्रम में सरह ब्रैस और निकी प्रसाद की वहुमुल्य पारी की मदद से दिल्ली ने अंतिम गेंद पर इस मुकाबले को अपने नाम किया हैं।
Read More Here:
Women's Premier League 2025: रोमांच का नया सीजन शुरू, जानें सीजन 1 और 2 की विजेता कौन रही
IPL 2025: कौनसी टीम ने आने वाले सीजन के लिए कप्तानो की कर दी है घोषणा, देखें लिस्ट!