MI vs DC Final 2025 Playing XI: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल का समय आ गया है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स 15 मार्च को फाइनल (WPL Final 2025) मैच में भिड़ने जा रही हैं। दिल्ली बनाम मुंबई यह फाइनल मैच (MI vs DC Final) मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ दिल्ली कैपिटल्स अपना लगातार तीसरा फाइनल खेल रही होगी, दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की नजरें दूसरे खिताब पर होंगी।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने WPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ फाइनल खेला था, उस समय MI ने दिल्ली को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया था। बता दें कि दिल्ली ने टेबल को टॉप करते हुए सीधे फाइनल में जगह बनाई थी, वहीं मुंबई ने एलिमिनेटर मैच में गुजरात को 47 रनों से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था।
WPL Final 2025: MI vs DC Final Pitch Report
ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजी के लिए मददगार माना जाता है। इस मैदान पर मुंबई बनाम गुजरात मैच हाई-स्कोरिंग रहा था, जिसमें कुल 379 रन बने थे। आमतौर पर यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता है, ऐसे में टॉस बहुत बड़ा रोल निभा सकता है। अभी तक WPL 2025 में इस मैदान पर खेले गए तीनों मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली है।
WPL Final 2025 Live Streaming Details MI vs DC Final
वीमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम से भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से लाइव प्रसारित किया जाएगा। फैंस इस फाइनल मैच को Jio Hotstar एप्लीकेशन पर देख सकते हैं। वहीं केबल नेटवर्क के माध्यम से टीवी पर इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।
WPL Final 2025: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI: यास्तिका भाटिया, हेली मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सायका इशाक।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेस जोनासेन, जेमिमा रोड्रिगेज, एनाबेल सदरलैंड, मारिज़ैन कैप, सारा ब्राइस, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, टिटास साधु।
Read More Here:
'रमजान है शर्म करो', मोहम्मद शमी की बेटी के होली खेलने पर मचा बवाल, भद्दे कमेंट वायरल
IPL 2025 में 9 भारतीय और 1 विदेशी कप्तान, जानें किसकी है कितनी सैलरी; एक क्लिक में मिलेगी पूरी डिटेल