MI vs DC: शुक्रवार 14 फरवरी को वीमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का आगाज हुआ। डब्लूपीएल 2025 के पहले मुकाबले में आरसीबी और गुजरात जायंट्स का आमना-सामना हुआ था। वहीं आज यानि 15 फरवरी को टूर्नामेंट के दूसरा मुकाबला आयोजित किया जाएगा। वडोदरा में होने वाले इस मैच में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत होगी। इस आर्टिकल में आगे हम पिच कंडिशन, संभावित प्लेइंग इलेवन आदि पर विस्तार से चर्चा करने वाले हैं।

MI vs DC: दोनों टीमों की ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

15 फरवरी को वडोदरा में होने वाले डब्लूपीएल 2025 के मुकाबले की मेजबानी वडोदरा का मैदान करने वाला है। यहां की पिच बल्लेबाजों को काफी मदद देने वाली है। ऐसे में यहां पर जमकर रन बरसने वाले हैं। पहले मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था जहां दोनों टीमों ने 200 से अधिक का स्कोर बनाया था। हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी सीम मुवमेंट मिलने की उम्मीद है।

यहां का मौसम काफी अनुकूल रहने वाला है। 32-33 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। जो भी टीम टॉस जीतेगी, वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। गौरतलब है कि इस मैदान पर चेजिंग रिकॉर्ड काफी बेहतरीन रहा है। हेड टू हेड की अगर बात करें तो दोनों सीजन को मिलाकर कुल 5 दफा दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया है। इसमें मुंबई इंडियंस ने 3 व दिल्ली कैपिटल्स ने दो बार जीत हासिल की है।

मुंबई इंडियंस की संभावित 11:

यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, अमनदीप कौर, सैका इशाक, परुनिका सिसौदिया, शबनम इस्माइल।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित 11:

मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, एनाबेल सदरलैंड, निकी प्रसाद, मारिज़ैन कप्प, शिखा पांडे, जेस जोनासेन, राधा यादव।

Read More Here:

PAK vs NZ: पाकिस्तान को फाइनल में हराकर न्यूजीलैंड ने ट्राई-नेशन सीरीज का खिताब किया अपने नाम!

GG vs RCB: Beth Mooney ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ खेली शानदार पारी, इस सीजन का जड़ा पहला अर्धशतक!

SL vs AUS: दूसरे वनडे में 174 रनों की जीत अर्जित कर श्रीलंका ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया ये रिकॉर्ड अपने नाम!

IML 2025: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के लिए भारत और श्रीलंका ने किया स्क्वाड का एलान, जानिए किन दिग्गज खिलाड़ियों की हुई वापसी!

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।