महिला प्रीमियर लीग 2025 का दुसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एक औसतन स्कोर खड़ा किया था जहाँ मुंबई इंडियंस अपने निराधित 20 ओवर भी नहीं खेल पाए थे। हालाँकि लक्ष्य का पीछा करते हुए शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की हैं।
शेफाली वर्मा ने खेली शानदार पारी:
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से शेफाली वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की हैं। उन्होंने अपने आक्रामक बल्लेबाज़ी को जारी रखते हुए इस मुकाबले में मात्र 19 गेंदों में 43 रन बनाए हैं। उन्होंने अपनी इस ताबड़तोड़ पारी में 7 चौके और 2 छक्कें लगाए थे।
वें इस वक़्त भारतीय टीम से बाहर है लेकिन उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी जारी रखी है और उन्होंने अपनी इस पारी से सभी का ध्यान अपनी ओड़ खींचा है क्योंकि उन्होंने काफी अच्छे से मैदान के चारो ओर शॉट लगाए थे।
एक ही ओवर में जड़े थे 22 रन:
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से शेफाली वर्मा ने ही स्ट्राइक ली थी। मुंबई की तरफ से दूसरा ओवर सायका इशाक डालने के लिए आई थी जहाँ इस ओवर में शेफाली वर्मा ने कुल 22 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 1 छक्का और 4 चौके मारे थे।
कैसा है मुकाबले का हाल:
इस मुकाबले के बारे में बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया था। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सिव्यर ब्रंट और हरमनप्रीत कौर की पारी के कारण 164 रन बना दिए थे। 165 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली कैपिटल्स ने इस खबर के लिखे जाने तक 10 ओवर में 4 विकेट खो कर 83 रन बना लिए हैं।
Read More Here:
Women's Premier League 2025: रोमांच का नया सीजन शुरू, जानें सीजन 1 और 2 की विजेता कौन रही
IPL 2025: कौनसी टीम ने आने वाले सीजन के लिए कप्तानो की कर दी है घोषणा, देखें लिस्ट!