IPL 2025 MI vs LSG Highlights: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 16वां लीग मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने 12 रनों से जीत दर्ज की। टीम को जीत दिलाने में पहले बल्लेबाजों और फिर गेंदबाजों ने अहम योगदान दिया। इस मैच के जरिए लखनऊ ने सीजन का दूसरी जीत हासिल की। मुकाबले में पंत का 'मास्टर स्ट्रोक' काम कर गया।

लखनऊ के इन खिलाड़ियों ने किया कमाल (IPL 2025)

पहले बैटिंग में लखनऊ के लिए मिचेल मार्श और एडन मार्करम ने कमाल किया। मार्श ने 31 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 60 रन स्कोर किए। वहीं मार्करम ने 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। फिर गेंदबाजों ने कमाल करते हुए टीम को जीत दिला दी।

मुंबई ने टॉस जीतकर किया गलत फैसला (IPL 2025)

मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए बिल्कुल गलत साबित हुआ। पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में 203/8 रन बोर्ड पर लगाए। टीम के लिए मिचेल मार्श ने सबसे बड़ी पारी खेली। इस दौरान मुंबई के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए।

रन चेज में फ्लॉप हुई मुंबई इंडियंस (IPL 2025)

रन चेज के लिए मैदान पर उतरी मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 191/5 रन ही बना सकी। टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 43 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 67 रन स्कोर किए। इसके अलावा नमन धीर ने 191.67 के स्ट्राइक रेट से 46 रनों की पारी खेली। हालांकि दोनों पारी टीम को जीत की लाइन पार नहीं करवा सकीं। इस दौरान लखनऊ के लिए शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, आकाशदीप और दिवगेश राठी ने 1-1 विकेट चटकाया।

शार्दुल ठाकुर के 19वें ओवर में किया कमाल

मुंबई को आखिरी 2 ओवर में 29 रनों की दरकार थी। लखनऊ के लिए 19वां ओवर फेंकने आए शार्दुल ठाकुर ने सिर्फ 07 रन खर्चे। शार्दुल का ओवर लखनऊ के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ। फिर आखिरी ओवर में टीम को 22 रन चाहिए थे, जिन्हें डिफेंड करते हुए आखिरी ओवर फेंकने वाले आवेश खान ने सिर्फ 09 रन देकर टीम को जीत दिला दी।

Read more:

क्या अंत की ओर है रोहित शर्मा का आईपीएल करियर? पहले छिनी कप्तानी, फिर बल्ले में भी लगी जंग और अब प्लेइंग 11 से हुए बाहर

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।