Mitchell Marsh: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर क्रिकेटर आईपीएल 2025 में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
हालांकि इसके लिए मार्श ने लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयंका के सामने एक बड़ी शर्त रखी है, जिसे मजबूर में उन्हें मानना पड़ा। आगे इस आर्टिकल में हम विस्तार से इसपर चर्चा करने वाले हैं।
Mitchell Marsh इस शर्त पर खेलेंगे आईपीएल 2025
आईपीएल 2025 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) को अपनी टीम के साथ जोड़ा। पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन में इस फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर पर 3.3 करोड़ की बोली लगाई थी। बता दें कि इससे पहले मार्श पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा था। हालांकि नीलामी से ठीक पहले दिल्ली की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया।
अब 33 वर्षीय खिलाड़ी संजीव गोयंका की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। टूर्नामेंट से ठीक पहले मिचेल मार्श, जो पिछले कुछ समय से इंजरी से जूझ रहे थे, उनकी फिटनेस पर बड़ी जानकारी आई है। मार्श इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन खेलने के लिए तैयार हैं। हालांकि वह केवल बल्लेबाजी ही कर सकेंगे। दरअसल डॉक्टर्स ने उन्हें गेंदबाजी न करने की सलाह दी है।
इस दिन करेगी लखनऊ अपने अभियान की शुरुआत
लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 में अपने पहले खिताब की तलाश में होगी। विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत इस टीम की अगुवाई करते हुए दिखने वाले हैं। दिल्ली के इस खिलाड़ी को लखनऊ ने 27 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया।
यह टीम अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलने उतरेगी। 24 मार्च, 2025 को यह मैच आयोजित किया जाएगा। विशाखापट्टनम इस बड़े मैच की मेजबानी करने वाला है।
Read More Here: