Mohammad Rizwan: मेजबान पाकिस्तान आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का अपना पहला मुकाबला खेल रही है। कराची के मैदान पर उनके सामने ग्रुप-ए की दूसरी टीम न्यूजीलैंड है। टॉस हारकर पहले खेलते हुए कीवी टीम ने एक विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में पाकिस्तान इस समय मुश्किलों में घिरी हुई है। दरअसल कप्तान मोहम्मद रिजवान सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। ग्लेन फिलिप्स ने एक बेहतरीन कैच लेकर उनकी पारी का अंत किया। आगे इस आर्टिकल में विस्तार से इसपर चर्चा करने वाले हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ फ्लॉप रहे Mohammad Rizwan

मोहम्मद रिजवान न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में फ्लॉप साबित हुए। दाएं हाथ के बैटर ने 14 गेंदों का सामना किया और तीन ही रन बनाए। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विल ओ रूरकी ने पाकिस्तानी कैप्टन का विकेट चटकाया। पहले पावरप्ले की आखिरी गेंद पर रिजवान ने अपना विकेट गंवाया।

रुरकी ने अपने ओवर की आखिरी बॉल मोहम्मद रिजवान को वाइड ऑफ स्टंप की तरफ डाली थी। इस बॉल पर रिजवान ने बैकवर्ड प्वॉइंट के ऊपर से जोरदार शॉट लगाया। हालांकि गेंद और बाउंड्री के बीच में दुनिया के बेहतरीन फील्डर ग्लेन फिलिप्स आ गए। अगर ये खिलाड़ी वहां मौजूद नहीं होते तो बॉल चौके के लिए चली जाती।

फिलिप्स ने अपनी उल्टी यानि बाईं तरफ हवा में छलांग लगा दी। ग्लेन फिलिप्स ने अपने बाएं हाथ से एक लाजवाब कैच लपका। उन्होंने हवा में ही बॉल को लपक लिया और उनकी पकड़ इतनी मजबूत थी कि गेंद फिलिप्स के हाथों से नहीं छिटकी। पाकिस्तान ने महज 22 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट मोहम्मद रिजवान के रूप में गंवाया।

Read More Here:

IPL 2025: बीसीसीआई ने किया आईपीएल 2025 के लिए शेड्यूल का एलान, देखें पूरा शेड्यूल!

MI vs CSK IPL 2025: आईपीएल 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला, जानें कब और कहां खेलने उतरेगी दोनों टीमें

IPL 2025 में कब किसका सामना करेगी चेन्नई सुपर किंग्स, देखें पूरा शेड्यूल!

"धोनी दुनिया के..." Dwayne Bravo ने हालिया इंटरव्य में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी, बुमराह की बॉलिंग को लेकर दिया बड़ा बयान