Most Dangerous Bowlers to Feature in ICC Champions Trophy 2025 Almost Impossible to Hit Six: चैंपियंस ट्रॉफी में कुल आठ टीमें भाग लेने जा रही हैं, जिनमें से भारत और पाकिस्तान को छोड़ बाकी 6 ने अपने-अपने स्क्वाड का एलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट 50-ओवर फॉर्मेट में हो रहा होगा और टूर्नामेंट में ऐसे कई गेंदबाज खेल रहे होंगे जिन्हें व्हाइट बॉल को अपने इशारों पर नचाना आता है। इसका मतलब इन घातक गेंदबाजों के खिलाफ अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के लिए हवाई शॉट लगाना आसान नहीं होगा। तो चलिए उन गेंदबाजों के बारे में जानते हैं जिनकी गेंदों पर छक्का लगाना बहुत मुश्किल होगा।

Most Dangerous Bowlers to Feature in ICC Champions Trophy 2025 Almost Impossible to Hit Six

1. जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड): जोफ्रा आर्चर लगातार चोटों से जूझते रहे हैं, लेकिन फिलहाल वो इंग्लैंड टीम का नियमित हिस्सा बने हुए हैं। उनका रन-अप ऐसा है जैसे वो गेंदबाजी में जोर ही नहीं लगा रहे हैं, लेकिन गेंद जब 150 किमी प्रतिघंटा से भी अधिक रफ्तार से गुजरती है तो अच्छे-अच्छे बल्लेबाज चकमा खा जाते हैं। तेज गति के साथ उनकी सटीक यॉर्कर गेंदों पर सिक्स लगाना लगभग असंभव हो जाता है।

2. जसप्रीत बुमराह (भारत): जसप्रीत बुमराह अभी चोटिल हैं और अटकलें हैं कि उनकी चोट के कारण टीम इंडिया ने अभी तक अपना स्क्वाड घोषित नहीं किया है। संभव है कि वो 1-2 मैच मिस कर सकते हैं, लेकिन उनका चयन होने की उम्मीद बहुत अधिक है। ये वही बुमराह हैं, जिनके खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 4,483 गेंदों तक कोई सिक्स नहीं लगा पाया था। बुमराह इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं और वनडे क्रिकेट में अब तक 149 विकेट चटका चुके हैं।

3. मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया): मिचेल स्टार्क का नाम सुनकर आप सोच रहे होंगे कि कुछ महीने पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ही तो रोहित शर्मा ने उन्हें लगातार 3 छक्के लगाए थे। रोहित शर्मा की भी अपनी अलग क्लास है और वो विश्व के किसी भी गेंदबाज के खिलाफ सिक्स लगाने का दम रखते हैं। मगर मिचेल स्टार्क के पास रफ्तार है और स्विंग होती यॉर्कर गेंदें सबसे घातक सिद्ध होती रही हैं।

Read More Here:

Champions Trophy में इन 5 बल्लेबाजों पर रहेंगी सभी की नजरें, 100 से ज्यादा की औसत से बना सकते हैं रन

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अब तक इन देशों ने किया अपनी टीम का एलान, देखें सभी के स्क्वॉड

आईपीएल में नहीं मिला मौका तो PSL में खेलेंगे David Warner, इस टीम ने अपने स्क्वाड में किया शामिल

Champions Trophy 2025 के लिए भारत की संभावित टीम, देखें किन धुरंधरों को मिलेगा दुबई जाने का टिकट