MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी पिछले दिनों भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन की शादी में शरीक होने पहुंचे। उनके साथ उनकी धर्म पत्नी साक्षी भी मौजूद रहीं। सोशल मीडिया पर इन दोनों का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें धोनी (MS Dhoni) और उनकी वाइफ नाचते-गाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। साथ ही वह तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। आगे इस आर्टिकल में हम विस्तार से इसपर चर्चा करने वाले हैं।
MS Dhoni और उनकी वाइफ का प्यार वीडियो वायरल
बहुत कम ऐसे मौके होते हैं, जहां एमएस धोनी (MS Dhoni) खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे में जब भी ऐसी तस्वीरें या वीडियो देखने को मिलती है, जिसमें माही अपनी कैप्टन कूल की छवि से अलग दिखाई देते हैं, तो उनके फैंस को यह काफी रोमांचित करता है। हाल ही में एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचाई।
दरअसल एक्स यानि ट्विटर पर "राइजअप पंत" नामक एक व्यक्ति ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी नजर आ रही हैं। दोनों इस दौरान एक गाना गुनगुना रहे हैं। ये गाना बॉलीवुड फिल्म "अजब प्रेम की जगह कहानी" से पाकिस्तानी सिंगर आतिम असलम का पॉपुलर गाना 'तू जाने ना' है।
बैकग्राउंड में सिंगर स्टेबिन बेन गा रहे हैं। बता दें कि ये वीडियो ऋषभ पंत की बहन की शादी का है। मसूरी में ये शादी हो रही है। धोनी के अलावा यहां पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर सुरेश रैना और इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भी पहुंचे हुए थे। सोशल मीडिया पर इन सबकी कई तस्वीरें व वीडियो आ चुकी है।
यहां देखें वीडियो:
Ms Dhoni & Sakshi Dhoni enjoying Rishabh Pant's sister wedding
— Riseup Pant (@riseup_pant17) March 12, 2025
😍❤️ pic.twitter.com/HjZcJcAZhU
Read More Here:
IPL 2025: IPL में बदल गए हैं कई नियम, जानें पहले से कितना अलग होगा 18वां सीजन; क्या कुछ होगा नया