MS Dhoni: इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के अलावा शादियों और कॉर्पोरेट इवेंस्ट में ही नजर आते हैं। एक बार फिर माही (MS Dhoni) विवाह समारोह में शिरकत करने पहुंचे। उनके साथ सीएसके के पूर्व साथी खिलाड़ी सुरेश रैना भी मौजूद रहे। दोनों ने मिलकर डांस फ्लोर पर धूम मचा दी।

सोशल मीडिया पर धोनी और रैना की एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इसमें दोनों थिरकते और ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। आगे इस आर्टिकल में हम विस्तार से इसपर चर्चा करने वाले हैं।

MS Dhoni और सुरेश रैना डांस फ्लोर पर थिरकते हुए दिखे

इंडियन क्रिकेट के दो पूर्व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और सुरेश रैना बीते दिन ऋषभ पंत की बहन की शादी में शरीक होने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया। सोशल मीडिया के जरिए आई एक वीडियो में ये दोनों झूमते और उछलते हुए दिखाई दिए। उनके साथ पंत भी मौजूद रहे।

कुछ अन्य मित्रों व संबंधियों के साथ ये सभी एक घेरा बनाकर स्पेशल डांस स्टेप कर रहे थे। धोनी अपनी छवि के विपरीत दिखे। अमूमन शांत व शालीन स्वभाव के एमएस धोनी ने अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त की। वहीं रैना भी सीटियां मार रहे थे। फैंस इस वीडियो के नीचे तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

अपने पसंदीदा क्रिकेटरों को डांस करते देख लोग काफी उत्साहित हो रहे हैं। बता दें कि मसूरी में ये फंक्शन आयोजित की गई है। पंत से जुड़ी कई सारी वीडियो आ चुकी है। इसमें उन्होंने अपनी बहन की हल्दी सेरेमनी आदि अटेंड की। उनके साथ भारतीय क्रिकेटर नीतीश राणा भी मौजूद रहे।

यहां देखें वीडियो:

Read More Here:

भारत से वापस लौटी पड़ोसी देश की टीम, Asian Legends League में राजनीति की एंट्री? जानें क्यों मचा है बवाल