MS Dhoni: आईपीएल 2025 में भले ही चेन्नई सुपर किंग की टीम कुछ खास नहीं कर पाई है, लेकिन अभी भी टीम में धोनी (MS Dhoni) की मौजूदगी से फैंस को उम्मीद है कि उनकी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं। हालांकि ये किसी चमत्कार से कम नहीं होगा।

इस बीच देखा जाए तो अभी तक चेन्नई सुपर किंग ने जो कभी नहीं किया, वह आईपीएल के 18वें सीजन में कर दिखाया और यह सिर्फ और सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने घर में हुए मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी एक अलग रणनीति के साथ उतरे जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

IPL इतिहास में पहली बार MS Dhoni ने किया ऐसा

MS Dhoni

हैदराबाद के खिलाफ अपने घरेलू मैदान में चेन्नई सुपर किंग ने जो कभी नहीं किया, वह इस सीजन होता नजर आ रहा है। इस मैच में इंपैक्ट प्लेयर को मिलाकर चेन्नई के खिलाड़ियों की औसत उम्र 27 साल और 69 दिन रही। 2008 के आईपीएल सीजन के बाद इतनी कम औसत उम्र पहली बार इस टीम की रही है। यह मुकाबला इसलिए भी खास था क्योंकि चेन्नई सुपर किंग ने डेवोल्ड ब्रेविस का डेब्यू कराया, जहां इस युवा बल्लेबाज ने पहली बार चेन्नई सुपर किंग की जर्सी में आईपीएल खेला।

इससे पहले वह मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं जिनकी उम्र 21 साल 361 दिन है, जो अपनी टीम के लिए टॉप स्कोरर रहे और 25 गेंद में 42 रन बनाए। इसके अलावा टीम ने 20 साल 213 दिन के शेख रशीद, 17 साल 283 दिन के आयुष म्हात्रे, 24 साल 140 दिन के अंशुल कंबोज, 20 साल 112 दिन के नूर अहमद और 22 साल 128 दिन के मथीशा पथिराना को इस मैच में खिलाया।

हारकर भी बाजीगर बने MS Dhoni

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने घरेलू मैदान में भले ही महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग को जीत नहीं मिली हो लेकिन उन्होंने अपने इस शानदार कारनामे से इतिहास रच दिया। आमतौर पर इस टीम की पहचान ऐसी रही है जो अनुभवी खिलाड़ियों को ज्यादा महत्व देती है। ऐसे में इस टीम की औसत उम्र 30 के करीब होती है, लेकिन इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) एक अलग ही रणनीति के साथ उतरते नजर आए।

Read Also: Virat Kohli ने बदल डाला संन्यास का फैसला? जानें क्या 2026 टी20 वर्ल्ड कप में मचाएंगे धमाल

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।