IPL 2025 Last Season For These Players: आईपीएल 2025 को लेकर फैंस के अंदर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार खेले जाने वाले आईपीएल के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होगी। सीजन की शुरुआत में फैंस के अंदर जितना उत्साह देखने को मिल रहा है, शायद सीजन खत्म होने पर वो ना रहे। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस सीजन के खत्म होने के साथ तमाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का एलान कर सकते हैं, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी शामिल हैं।
धोनी 43 साल के हो चुके हैं और जुलाई में 44 साल के हो जाएंगे। धोनी के अलावा भी कई और ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस बार अपने करियर का आखिरी आईपीएल सीजन खेल सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि किन अंतर्राष्ट्रीय स्टार्स का यह आईपीएल सीजन आखिरी हो सकता है।
1- एमएस धोनी (IPL 2025)
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान आईपीएल 2025 में हिस्सा लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। धोनी 43 साल के हो चुके हैं और जुलाई में उनकी उम्र 44 साल हो जाएगी। धोनी को लेकर पिछले 2-3 सालों से अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह इस बार आईपीएल से संन्यास ले लेंगे। पिछले सीजन माही ने टीम की कप्तानी को जरूर अलविदा कह दिया था, लेकिन खेलना जारी रखा था। ऐसे में इस बार धोनी को लेकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह संन्यास का एलान कर देंगे।
2- फाफ डु प्लेसिस (IPL 2025)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस आईपीएल के 18वें सीजन में खेलने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ होंगे। 40 साल के फाफ इस बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। फाफ की उम्र को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार वह टूर्नामेंट को अलविदा कह देंगे।
3- मोईन अली (IPL 2025)
इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। 37 साल के मोईन अली का यह आखिरी सीजन हो सकता है। इसके बाद वह संन्यास का एलान कर सकते हैं।
4- ईशांत शर्मा (IPL 2025)
भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। 36 साल के ईशांत शर्मा के लिए यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है।
5- रविचंद्रन अश्विन (IPL 2025)
टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 38 साल के हो चुके हैं। अश्विन आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। अश्विन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। इस लिहाज से अश्विन का यह आखिरी आईपीएल सीजन भी हो सकता है।
Read more: