क्रिकेट की दुनिया में एक ही ओवर में 6 छक्के जड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए बेहद मुश्किल काम होता है। यही वजह है कि अब तक बहुत ही कम खिलाड़ी इस दुर्लभ उपलब्धि को हासिल कर पाए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा खिलाड़ी भी है, जिसने यह कारनामा एक नहीं बल्कि दो बार किया है? हैरानी की बात यह है कि आज बहुत कम फैंस को इस खिलाड़ी के बारे में जानकारी है। इस खिलाड़ी ने आईपीएल और आईसीसी टूर्नामेंट्स में अपने प्रदर्शन से खास पहचान बनाई है। यही नहीं, महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में खेल चुके इस ऑलराउंडर ने बल्ले और गेंद दोनों से खुद को साबित किया है।

12 गेंदों में 12 छक्के लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर अब तक केवल 15 बार किसी बल्लेबाज ने एक ओवर में 6 छक्के लगाए हैं। अब तक 14 खिलाड़ियों ने यह कारनामा किया है, लेकिन इनमें से केवल एक ही ऐसा खिलाड़ी है जिसने दो बार यह कमाल किया है—Thisara Perara । श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर Thisara Perara ने हाल ही में एशियन लीजेंड्स लीग 2025 में एक बार फिर एक ओवर में 6 छक्के जड़ दिए।

श्रीलंकन लायंस के लिए खेलते हुए कप्तान Thisara Perara ने पारी के आखिरी ओवर में आर्यन खान की गेंदबाजी पर 6 छक्के लगाए। इस ओवर में 3 वाइड गेंद भी शामिल थीं, जिससे कुल 39 रन बने। अपनी विस्फोटक पारी के दम पर परेरा ने महज 35 गेंदों में शतक जड़ा और 36 गेंदों में नाबाद 108 रन बनाए।

2021 में भी दोहराया था Thisara Perera ने यह कारनामा

थिसारा परेरा ने इससे पहले साल 2021 में भी एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे। तब वह श्रीलंकाई आर्मी टीम के लिए खेल रहे थे और ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंड एथलेटिक क्लब के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। उस मैच में उन्होंने मात्र 13 गेंदों में 52 रन बनाए थे।

Image

MS Dhoni के दोस्त आक्रामक बल्लेबाज़ी करने के लिए है प्रसिद्ध:

आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के साथ खेल चुके परेरा ने खुद को एक पिंच-हिटर के रूप में साबित किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब वह विभिन्न टी20 लीग्स में अपने बल्ले का जलवा दिखा रहे हैं। डेथ ओवर्स में उनका छक्के लगाने का अंदाज दर्शकों को खासा रोमांचित करता है। दिलचस्प बात यह है कि विश्व क्रिकेट में अब तक थिसारा परेरा ही अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 12 गेंदों में 12 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है।

Read more:

मैदान के अंदर से राजस्थान रॉयल्स का अभ्यास देख सकेंगे फैंस, जानें कब, कहां और कैसे फ्री में उठाएं लुत्फ