MS Dhoni Injury: इंडियन प्रीमियर लीग का यह 18 वां सीजन चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) के लिए आसान नही रहा है। आईपीएल 2025 में चेन्नई द्वारा कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिल रहा है। लीग के शुरुआत में ही कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को चोट के कारण टीम से बाहर जाना पड़ा। जिसके बाद दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज, एमएस धोनी (MS Dhoni) को फिर से CSK का कप्तान बनाया गया।

वहीं एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि एमएस धोनी के पैर में गहरी चोट लग गई है, जिसके कारण उन्हें मैदान में लंगड़ कर चलते हुए देखा गया है। बता दें, बीते शाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई के बीच मुकाबला था। इस मुकाबले के दौरान ही एमएस धोनी गंभीर को चोट लगी। अब लोगो के मन में एक सवाल यह चल रहा है कि क्या गायकवाड़ की तरह ही एमएस धोनी इस सीजन से बाहर हो जाएंगे ?

MS Dhoni
MS Dhoni

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ MS Dhoni का वीडियो

लखनऊ के खिलाफ एमएस धोनी ने कमाल की पारी खेली और मैच भी जीताया। लेकिन इस दौरान उनके पैर में चोट भी लग गयी, जिसके कारण वह सही से चल भी नहीं पा रहे हैं। मैच के बाद एमएस धोनी को ड्रेसिंग रूम के बाहर लंगड़ाते हुए जाते देखा गया। इसके अलावा वायरल हो रहे वीडियो में भी उन्हें टीम होटल में लंगड़ कर जाते हुए देखा गया। हालांकि वह इस दौरान कोई घुटने का ब्रेस या कोई अन्य सहायक उपकरण नहीं पहने हुए थे।

CSK का अगला मुकाबला

बता दें, धोनी कई सालों से अपनी घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं। वे इसका इलाज काफी समय से करा रहे हैं लेकिन बीते मैच के दौरान उन्हें काफी दर्द में देखा गया। अब CSK का अगला मुकाबला मुंबई से है अब देखना यह है कि क्या एमएस धोनी तब तक ठीक होकर टीम की कप्तानी संभालते हैं या किसी और को यह मौका दिया जाएगा। यह सवाल अब CSK फैंस के लिए चिंता का विषय बना हुआ हैं।

लखनऊ के खिलाफ MS Dhoni का शानदार प्रदर्शन

लखनऊ के खिलाफ धोनी का प्रदर्शन काबिले तारीफ था। उन्होंने बल्ले से 26 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। जी हां धोनी और शिवम दुबे ने साथ मिलकर आखिरी के बचे 5 ओवरों में ताबड़तोड़ रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। बल्लेबाजी के साथ साथ धोनी ने विकेटकीपिंग भी कमाल का किया।

Read More :

नो बॉल, नॉट आउट और फिर स्टंपिंग... बचते-बचते आखिर फंस ही गए Ayush Badoni, MS Dhoni के 'मास्टरप्लान' ने 5 गेंदों में किया खेल खत्म

रेड छोड़कर ग्रीन जर्सी में क्यों उतरी RCB टीम? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी और कैसा है रिकॉर्ड

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।