आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी के बल्लेबाजी को देखकर सभी आश्चर्यचकित है। धोनी आखिरी ओवरसीज में बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं, और आते ही अपनी पावर हीटिंग का जलवा दिखाते हैं। लेकिन पंजाब के सामने रविवार को खेले गए मुकाबले में, धोनी का नंबर 9 पर बल्लेबाजी करना उन पर ही भारी पड़ गया। लेकिन इसके पीछे अब एक बड़ा खुलासा हुआ है।
सीजन में धोनी ने कुल 9 बार बल्लेबाजी की है जिसमें 55 की औसत के साथ धोनी ने 110 रन बनाए हैं। अपनी खेली गई पहले सात पारियों में महेंद्र सिंह धोनी नाबाद रहे थे। धोनी की बल्लेबाजी का जलवा दिल्ली के सामने खेले गए मुकाबले में सबसे ज्यादा कर बार पा रहा था। जहां धोनी ने 16 गेंद में 37 रनों की पारी खेली । उसके बाद मुंबई के सामने चार गेंद में 20 एवं लखनऊ के सामने 9 गेंद में 28 रन बनाकर धोनी ने अपनी शानदार फार्म दिखाई।
लेकिन 5 में को पंजाब के सामने धर्मशाला के मैदान पर मुकाबला खेलते हुए धोनी को उनकी बल्लेबाजी के लिए काफी खरी खोटी सुनाई पड़ी। जब महेंद्र सिंह धोनी के लिए हरभजन सिंह ने कमेंटरी के दौरान यह तक का डाला की, चेन्नई की टीम धोनी से बढ़िया एक अतिरिक्त तेज गेंदबाजी ही शामिल कर ले। इसके अलावा फैंस भी महेंद्र सिंह धोनी से नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने को लेकर काफी ज्यादा नाराज नजर आ रहे थे। और धोनी उसे दिन आते ही पहली गेंद पर हर्षल पटेल के शिकार भी बने।
लेकिन अब टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत करते हुए चेन्नई के मैनेजमेंट के एक शख्स ने इस बड़ी बात का खुलासा किया है कि, धोनी इस पूरे सीजन में अपने पैर में एक मसल्स टियर के साथ खेल रहे हैं। जॉइन सीजन की शुरुआती दो मुकाबले के बाद ही धोनी को यह इंजरी हो गई थी। लेकिन फिर भी टीम की जरूरत को मानते नजर रखते हुए महेंद्र सिंह धोनी मुकाबला खेल रहे हैं। क्योंकि चेन्नई की टीम के पास धोनी के अलावा कोई भी बैकअप विकेटकीपर नहीं उपलब्ध है। AUCTION के दौरान टीम के पास कन्वे थे, लेकिन इंजरी के चलते वह भी आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा टीम के पास अंदर-19 बल्लेबाज आरवेली आविनेश है लेकिन अभी उनका तजुर्बा इतना नहीं है कि वह महेंद्र सिंह धोनी की जगह ले ।