MS Dhoni on India win Champions Trophy: ऋषभ पंत की बहन की शादी (Rishabh Pant Sister Wedding) में क्रिकेट से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस बीच एमएस धोनी भी परिवार सहित साक्षी पंत और अंकित चौधरी (Sakshi Pant Ankit Chaudhary Wedding) की शादी में पहुंचे थे। दरअसल जब वो एयरपोर्ट पर लैंड हुए तो उनसे भारत की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की जीत (India Win Champions Trophy) पर सवाल पूछा गया था।

MS Dhoni ने भारत की Champions Trophy जीत के सवाल का जवाब नहीं दिया और हाथ हिलाते हुए वहां से चले गए। इस हरकत के लिए धोनी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कुछ लोगों ने तो यह तक कह दिया कि धोनी को रोहित शर्मा से जलन होती है।

रोहित शर्मा से जलते हैं MS Dhoni

भारत को चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने वाले पहले कप्तान सौरव गांगुली थे, जिनके अंडर भारत ने 2002 चैंपियंस ट्रॉफी श्रीलंका के साथ शेयर की थी। वहीं 2013 में टीम इंडिया ने एमएस धोनी की कप्तानी में परचम लहराया था। अब 2025 में रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बनाया है।

चूंकि एयरपोर्ट पर MS Dhoni ने भारत की 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर कोई जवाब नहीं दिया, इस कारण लोगों ने धोनी को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। एक फैन ने कहा कि वो पहले धोनी का सम्मान करते थे, लेकिन भारत की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत के बाद उन्हें रोहित शर्मा से जलन होने लगी है।

गौतम गंभीर ने भी सवालों को किया नजरंदाज

एमएस धोनी ऐसे अकेले व्यक्ति नहीं रहे जिन्होंने भारत की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत पर कोई जवाब नहीं दिया। दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी साक्षी पंत के विवाह समारोह में पहुंचे। उन्होंने भी एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर कोई जवाब नहीं दिया था।

Read More Here:

WPL 2025 फाइनल में जगह बनाने के लिए मुंबई और गुजरात के बीच होगी भिड़ंत, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव

13 मैदान, 2 महीने और 74 मैच, IPL 2025 का काउंटडाउन शुरू; इस दिन धोनी-रोहित और विराट कोहली खेलेंगे पहला मैच

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।