MS Dhoni Last IPL Fifty: आईपीएल 2025 (IPL 2025) के बीच एमएस धोनी (MS Dhoni) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कमान संभाली ली है। रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद धोनी ने सीएसके के कप्तान बने। भले ही धोनी कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, लेकिन उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश ही दिख रहा है। सिर्फ इस सीजन ही नहीं बल्कि माही का बल्ला पिछले 760 दिनों से फ्लॉप है।
760 दिनों से खामोश है MS Dhoni का बल्ला
बात दरअसल कुछ यूं है कि धोनी को आईपीएल में आखिरी फिफ्टी लगाए करीब 760 दिन गुजर चुके हैं। टूर्नामेंट में उनके बल्ले से पिछला अर्धशतक 2022 के सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में निकला था।
बताते चलें कि कोलकाता के खिलाफ लगाए गए अर्धशतक के बाद धोनी ने अब तक आईपीएल की 37 पारियों में बैटिंग कर ली है, जिसमें उनका हाई स्कोर 37 रनों का रहा है। माही के बल्ले से 37 रनों की यह पारी IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ निकली थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि धोनी के बल्ले से आईपीएल का अगला अर्धशतक कब देखने को मिलता है। इस सीजन में अब तक माही का हाई स्कोर 30* रनों का रहा है।
MS Dhoni का आईपीएल करियर
गौरतलब है कि एमएस धोनी ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 272 मुकाबले खेल लिए हैं। इन मैचों की 237 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 38.96 की औसत और 137.87 के स्ट्राइक रेट से 5377 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 84* रनों का रहा है। इस दौरान उनके बल्ले से 373 चौके और 260 छक्के निकल चुके हैं। बताते चलें कि माही 2008 यानी पहले सीजन से आईपीएल में खेल रहे हैं।
Read more:
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।