IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के रूप में बुरी खबर आई। वहीं, एमएस धोनी के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छी खबर आई है।
Ruturaj Gaikwad के बाहर होने से MS Dhoni करेंगे CSK की कप्तानी, कोच Stephen Fleming बोले- 'उनके लिए बुरा लग रहा...'
MS Dhoni Lead CSK Ruturaj Gaikwad Ruled Out of IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 24वां मैच 10 अप्रैल को खेला गया। जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) के बीच खेला गया। इस मैच से ठीक पहले एक खबर ने खूब सुर्खियां बटोरीं। वह खबर चेन्नई सुपर के लिए किसी झटके से कम नहीं थी। लेकिन इस खबर ने एमएस धोनी के फैंस के बीच खुशी की लहर ला दी।
क्या थी वह खबर?
खबर थी कि ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे। इस खबर के बाद हर जगह एमएस धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स और ऋतुराज गायकवाड़ ट्रेंड करने लगे। चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी इस खबर की पुष्टि की और बताया कि गायकवाड़ को आईपीएल 2025 से क्यों बाहर होना पड़ा।
क्या कहा स्टीफन फ्लेमिंग ने?
स्टीफन फ्लेमिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "गुवाहाटी में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को चोट लगी थी। वो दर्द के साथ खेल रहे थे। हमने पहले एक्स-रे करवाया, लेकिन उसमें कुछ साफ़ नहीं आया। फिर MRI करवाई तो पता चला कि उनकी कोहनी में फ्रैक्चर है — 'रेडियल नेक' में।"
इसके बाद उन्होंने कहा, "इस खबर से हम बहुत निराश हैं और उनके लिए बुरा लग रहा है। उन्होंने खेलने की बहुत कोशिश की, इसके लिए हम उनके जज़्बे की सराहना करते हैं। लेकिन अब वो बाकी पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।"
स्टीफन फ्लेमिंग ने आगे बताया "अब आगे के मैचों के लिए हमारे पास एक अनकैप्ड खिलाड़ी एमएस धोनी हैं, जो बाकी आईपीएल में टीम की कप्तानी संभालेंगे।"
एमएस धोनी बनाम Ruturaj Gaikwad कप्तानी प्रतिशत
इंडियन प्रीमियर लीग में एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 235 मैचों में कप्तानी की, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने 19 मैचों में कप्तानी की। अपनी कप्तानी में एमएस धोनी ने चेन्नई को 143 जीत और 90 हार दिलाई। ऋतुराज की कप्तानी में चेन्नई ने 8 मैच जीते और 11 मैच हारे। कप्तान के तौर पर एमएस धोनी का जीत प्रतिशत 60.42 है जबकि ऋतुराज गायकवाड़ का 42.10 है।