Table of Contents
आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 23 मार्च को चेपॉक में खेला गया, जहां MS Dhoni एक बार फिर विकेट के पीछे अपने पुराने अंदाज में नजर आए। इस मुकाबले में उन्होंने गजब की फुर्ती दिखाते हुए बिजली की तेजी से स्टंपिंग कर सभी को चौंका दिया।]
एमएस धोनी ने सभी को चौकाया:
MS Dhoni की स्टंपिंग इतनी तेज थी कि मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव को संभलने का मौका तक नहीं मिला, और गिल्लियां महज 0.12 सेकंड में बिखर गईं। इस रफ्तार के सामने सूर्यकुमार भी हैरान रह गए और समझ ही नहीं पाए कि उनके साथ क्या हुआ। 43 साल की उम्र में भी धोनी ने यह साबित कर दिया कि उनके ग्लव्स में अब भी वही पुरानी धार बरकरार है।
MS Dhoni के क्रीज छोड़ना पड़ा भारी
MS Dhoni को दुनिया के बेहतरीन विकेटकीपरों में शुमार किया जाता है, और उनकी तेजी का मुकाबला करना आसान नहीं। विकेट के पीछे धोनी की मौजूदगी में बल्लेबाजों को क्रीज छोड़ने से पहले कई बार सोचना पड़ता है, लेकिन सूर्यकुमार यादव यह गलती कर बैठे और इसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ी।
मुंबई की पारी के 11वें ओवर में सूर्यकुमार, नूर अहमद की तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के लिए क्रीज से बाहर निकले, लेकिन गेंद को मिस कर गए। इससे पहले कि वह अपनी बैट स्विंग पूरी कर पाते, धोनी ने पलक झपकते ही गिल्लियां बिखेर दीं।
नूर अहमद का घातक स्पैल
चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैदान चेपॉक में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी संघर्ष करती नजर आई। धीमे ट्रैक पर सीएसके के स्पिनरों ने दबदबा बनाया और मुंबई को 20 ओवर में 155 रन तक ही रोक दिया। इस दौरान नूर अहमद ने घातक गेंदबाजी करते हुए मुंबई की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पैल में सिर्फ 18 रन देकर 4 बड़े विकेट झटके, जिनमें सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज और नमन धीर शामिल थे। उनके अलावा खलील अहमद ने भी 3 विकेट चटकाए, जबकि आर अश्विन और नाथन एलिस को 1-1 सफलता मिली।
READ MORE HERE :