MS Dhoni on Toughest Bowlers: कोई खिलाड़ी दुनिया का कितना ही बड़ा बल्लेबाज क्यों ना बन जाए, कुछ ऐसे बॉलर होते हैं जो इन दिग्गज बल्लेबाजों की रातों की नींद हराम करने का काम करते आए हैं। अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने उस गेंदबाज का नाम बताया है, जिसका सामना करने में उन्हें सबसे ज्यादा कठिनाई हुई। इस सवाल का जवाब देते हुए धोनी ने एक नहीं बल्कि 2 गेंदबाजों का नाम बताया है।

धोनी हाल ही में मास्टरकार्ड इंडिया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां एंकर ने उनसे पूछा कि किस गेंदबाज के सामने उन्हें सबसे ज्यादा मुश्किल आई थी। धोनी ने एक भारतीय गेंदबाज का भी नाम लिया, जिनका नाम वरुण चक्रवर्ती है, जिन्होंने हाल ही में संपन्न हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट में कुल 9 विकेट चटकाए थे।

इन 2 गेंदबाजों का सामना करना मुश्किल - MS Dhoni

मास्टरकार्ड इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एमएस धोनी ने वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन का नाम लिया। धोनी का यह जवाब काफी चौंकाने वाला रहा क्योंकि आमतौर पर भारतीय बल्लेबाज स्पिन को अच्छा खेलते हैं, जबकि तेज गेंदबाजी के सामने उन्हें दिक्कतें आती हैं।

वरुण चक्रवर्ती को 'मिस्ट्री स्पिनर' भी कहा जाता है क्योंकि वो एक ही गेंदबाजी एक्शन के साथ 3-4 अलग-अलग वेरिएशन से गेंदबाजी कर सकते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जब ट्रेविस हेड टीम इंडिया के बॉलर्स की धुनाई कर रहे थे, तब चक्रवर्ती ने ही उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाकर भारत की मैच में वापसी कारवाई थी। वहीं सुनील नरेन का नाम विश्व के सबसे महान स्पिनरों में शुमार है।

IPL 2025 में किस टीम के लिए खेलेंगे चक्रवर्ती और नरेन

वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने KKR को IPL 2024 का चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। IPL 2025 की बात करें तो चक्रवर्ती को कोलकाता ने 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, दूसरी ओर सुनील नरेन को भी KKR ने 12 करोड़ रुपये में रिटेन करने का फैसला लिया था। दोनों स्पिन गेंदबाजों की यह जोड़ी इस बार अजीक्य रहाणे की कप्तानी में खेलेगी।

Read More Here:

'नतीजे खुद...', भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी पर PM मोदी बोल गए दिलचस्प बात

Jasprit Bumrah नहीं हुए फिट तो इन 3 खिलाड़ियों को बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल कर सकती है मुंबई इंडियंस