43 साल की उम्र में भी MS Dhoni का जादू कम नहीं हुआ है। विकेट के पीछे उनकी तेजी और रणनीति आज भी विरोधी बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बनी हुई है। IPL 2025 में भी MS Dhoni कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। उनकी फुर्ती का सबसे ताजा शिकार बने नितीश राणा, जो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे।
MS Dhoni-अश्विन की जुगलबंदी से आउट हुए राणा
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में नितीश राणा शानदार लय में नजर आए। उन्होंने महज 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और कुल 36 गेंदों में 81 रनों की तूफानी पारी खेली। लेकिन 12वें ओवर में MS Dhoni और रविचंद्रन अश्विन की चालाकी ने उनकी पारी पर ब्रेक लगा दिया।
MS DHONI 🤝 RAVI ASHWIN..!!!!
— Tanuj (@ImTanujSingh) March 30, 2025
- The Super Combination. 👌 pic.twitter.com/fNNHxoSuID
अश्विन की गेंदबाजी के दौरान राणा लगातार बड़े शॉट्स खेल रहे थे। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का और तीसरी गेंद पर चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर भी राणा बाउंड्री के इरादे से आगे बढ़े, लेकिन अश्विन ने चालाकी दिखाते हुए वाइड गेंद फेंक दी। राणा पूरी तरह चकमा खा गए, और धोनी ने बिजली की तेजी से स्टंपिंग कर दी। इस तरह नितीश राणा अपने पहले IPL शतक से चूक गए।
IPL में नहीं लगा पाए शतक
नितीश राणा ने अपने IPL करियर में अब तक 110 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2,736 रन बनाए हैं। हालांकि, अभी तक वह लीग में एक भी शतक नहीं जड़ सके हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 87 रन का रहा है। इस मैच में भी उनके पास बड़ा मौका था, लेकिन धोनी-अश्विन की जुगलबंदी ने उनका सपना तोड़ दिया।
Read More Here:
IPL 2025 के बीच Ananya Pandey के हॉट डांस मूव्स लूटेंगे महफिल, MI vs KKR मैच से पहले मचेगा धमाल