भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को अपनी पत्नी साक्षी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। माही को देखने के लिए वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार, धोनी और उनके परिवार ने हटिया विधानसभा के बूथ नंबर 380 पर दोपहर बाद अपने मत का प्रयोग किया। धोनी ने इस लोकतांत्रिक महापर्व में भाग लेकर आम जनता को भी प्रेरित किया।

धोनी और साक्षी ने की वोटिंग

इस दौरान धोनी के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखा। झारखंड विधानसभा चुनाव के ब्रांड एम्बेसडर होने के नाते धोनी ने वोट डालकर लोगों को संदेश दिया कि सभी अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करें। जैसे ही वह बूथ पर पहुंचे, वहां मौजूद लोग उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए बेताब नजर आए। सुरक्षा कर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित किया, और मतदान के बाद धोनी अपने परिवार के साथ वहां से रवाना हुए। उनके साथ उनके पिता पान सिंह धोनी, मां देवकी देवी और पत्नी साक्षी भी मौजूद रहीं।

43 सीटों पर हो रही है वोटिंग:

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में वोटिंग हो रही है। बुधवार को पहले चरण में 43 सीटों के लिए मतदान हुआ, जिसमें 1.37 करोड़ मतदाता 683 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। पुरुष मतदाताओं की संख्या 68.73 लाख, महिला मतदाता 68.36 लाख और थर्ड जेंडर मतदाता 303 हैं। 18-19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 6.51 लाख है। कई बड़ी हस्तियों, राजनीतिक नेताओं और उम्मीदवारों ने सुबह-सुबह अपने-अपने बूथों पर वोट डाला।

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।