MS DHONI का ऐसा RECORD जो शायद कभी ना टूटे

महेंद्र सिंह धोनी अपनी उपलब्धियों और रिकॉर्ड के लिए जाने जाते हैं। धोनी के नाम आईपीएल में भी कई अलग-अलग रिकॉर्ड हैं और उनमें से कुछ रिकॉर्ड की टूटने की संभावना भी नहीं है।

WhatsApp Image 2024-05-12 at 14.17.28.jpeg
Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

Mahendra Singh Dhoni अपनी उपलब्धियों और रिकॉर्ड के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में, भारतीय टीम ने ICC T20 विश्व कप 2007, ICC क्रिकेट विश्व कप 2011 और ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में जीत हासिल की। धोनी के नाम IPL में भी कई अलग-अलग रिकॉर्ड हैं और उनमें से कुछ रिकॉर्ड की टूटने की संभावना भी नहीं है।

MS Dhoni completes 16 years with CSK: Six iconic achievements by Captain  Cool that will be etched in memory of every CSK fan - myKhel 

 Chennai Super Kings के पूर्व कप्तान धोनी ने 5 आईपीएल ट्रॉफी चेन्नई को जीतवाई है और उनके नाम आईपीएल इतिहास में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। धोनी ने 262 मैचों में सर्वाधिक 5218 रन बनाए हैं। धोनी का आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नॉटआउट 84 रन रहा है, जो उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बनाया था।

धोनी ने बिना शतक बनाए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और उनके बाद रॉबिन उथप्पा आते हैं जिन्होंने 4952 रन बनाए हैं। इस सूची में आगे बढ़ते हैं तो हमारे पास दिनेश कार्तिक, फाफ डु प्लेसिस, गौतम गंभीर, किरोन पोलार्ड, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जड़ेजा, पार्थिव पटेल और ग्लेन मैक्सवेल हैं।

यह एमएस धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है, आईपीएल से पहले धोनी ने भी कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था, धोनी ने अब तक 12 मैच खेले हैं और 226 के स्ट्राइक रेट से 136 रन बनाए हैं। 37 रन इस साल धोनी द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में महेंद्र सिंह धोनी छठे स्थान पर हैं. इस लिस्ट में विराट कोहली 7897 रन के साथ टॉप पर हैं।

 

Read more here: 

IPL 2024: MUMBAI की हार के बाद ROHIT SHARMA पर भड़के SEHWAG

बीच मैदान DHONI को मिलने वाले FAN को POLICE ने किया गिरफ्तार- CSK IPL

RCB VS DC FANTASY PREDICTION AND DREAM11 TEAM

RR vs CSK Preview: पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11, हेड टू हेड

 

 

# Mahendra Singh Dhoni #chennai super kings #IPL
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe