MS Dhoni Retirement Rumours In IPL 2025: आईपीएल 2025 का 17वां लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच चेपॉक में खेला जा रहा है। इस मुकाबले को देखने के लिए चेन्नई के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के माता-पिता भी पहुंचे हैं। 'थाला' के माता-पिता को मैदान में देखकर फैंस के अंदर इस बात को लेकर भूचाल मच गया है कि क्या धोनी दिल्ली के खिलाफ मैच के बाद आईपीएल से संन्यास ले लेंगे? तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है।

मैच देखने पहुंचे धोनी के माता-पिता

थाला के माता-पिता को मैदान पर देखकर फैंस ने सीधा कयास लगाना शुरू कर दिया है कि अब धोनी संन्यास ले सकते हैं। जैसे ही कैमरा धोनी के माता-पिता की तरफ गया वैसे ही सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होने लगीं। बता दें कि धोनी के माता-पिता को मैच के दौरान बहुत ही कम देखा गया है। इसके बाद फैंस ने धोनी के रिटायरमेंट को लेकर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए।

MS Dhoni Retirement Rumours in IPL 2025 CSK vs DC Match
MS Dhoni Retirement Rumours in IPL 2025 CSK vs DC Match

क्या आखिरी मैच खेल रहे हैं धोनी?

बता दें कि इस बात को लेकर अभी पूरी तरह से कुछ साफ नहीं हो पाया है कि धोनी इस मैच के बाद संन्यास लेंगे या नहीं। अब देखना दिलचस्प होगा कि मैच के बाद क्या होता है। धोनी आईपीएल को अलविदा कहते हैं या नहीं।

MS Dhoni Retirement Rumours in IPL 2025 CSK vs DC Match
MS Dhoni Retirement Rumours in IPL 2025 CSK vs DC Match
MS Dhoni Retirement Rumours in IPL 2025 CSK vs DC Match
MS Dhoni Retirement Rumours in IPL 2025 CSK vs DC Match

चेन्नई के कप्तान नहीं हैं धोनी

पिछले सीजन यानी आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले चेन्नई ने ओपनर बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को कप्तान बना दिया था। धोनी ने 2023 तक चेन्नई की कमान संभाली। उनकी कप्तानी में टीम ने पांच आईपीएल ट्रॉफी जीती।

एमएस धोनी का आईपीएल करियर

गौरतलब है कि एमएस धोनी ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 268 मुकाबले खेल लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 232 पारियों में बैटिंग करते हुए 39.17 की औसत और 137.69 के स्ट्राइक रेट से 5289 रन बनाए हैं। इस दौरान दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 84* का रहा है।

Read more:

मुंबई के खिलाफ जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स को मिला एक और तोहफा, वापसी से सिर्फ एक कदम दूर ये खूंखार गेंदबाज

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।