MS Dhoni: आईपीएल 2025 को लेकर पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी तैयारियां जोर शोर से शुरु कर दी हैं। टीम के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर प्रैक्टिस की वीडियोज आए दिन जारी किए जाते हैं। बुधवार 12 मार्च के दिन सीएसके ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल एक वीडियो अपलोड किया।

इसमें टीम के सबसे प्रमुख खिलाड़ी और पूर्व कैप्टन एमएस धोनी (MS Dhoni) मोर्चा संभाले हुए नजर आए। दरअसल माही टीम के युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें मास्टरक्लास दे रहे थे। आगे इस आर्टिकल में हम विस्तार से इसपर चर्चा करने वाले हैं।

MS Dhoni ने आईपीएल 2025 को लेकर संभाला मोर्चा

23 मार्च, 2025 के दिन चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अपने अभियान की शुरुआत करने वाली है। पहले मुकाबले में इस टीम की टक्कर मुंबई इंडियंस के साथ होगी। चेन्नई में स्थित चेपॉक यानि एम चिदंबरम का मैदान इस मैच की मेजबानी करने वाला है। ऋतुराज गायकवाड़ एक बार फिर सीएसके की अगुवाई करती हुई नजर आएगी।

पिछले सीजन में यह टीम प्लेऑफ में भी पहुंचने में नाकाम रही थी। उस लिहाज से चेन्नई की कोशिश फिर से आईपीएल में अपना प्रभुत्व कायम करने की रहेगी। इसको लेकर टीम के खिलाड़ी खूब पसीना बहा रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो फैंस के साथ साझा किया।

इस वीडियो में टीम के युवा खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni) को घेरे हुए नजर आए। वहीं धोनी उन सबको खेल के कुछ जरूरी टिप्स देते हुए दिखे। महेंद्र सिंह धोनी का ये आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। ऐसे में सीएसके के हर खिलाड़ी की कोशिश होगी कि जितना हो सके कैप्टन कूल से क्रिकेट के गुर सीख लिए जाएं। गौरतलब है कि धोनी न केवल इस टीम के एक खिलाड़ी हैं, बल्कि वह एक मेंटॉर की भी भूमिका अदा करते हैं।

यहां देखें वीडियो:

Read More Here:

Champions Trophy के बाद अब पाकिस्तान में कौनसा आईसीसी टूर्नामेंट खेला जाएगा? कितने टीमें लेंगी भाग?