Mujeeb Ur Rehman: अफगानिस्तान के करिश्माई स्पिनर मुजीब उर रहमान की किस्मत रातोंरात चमकी है। दरअसल आईपीएल 2025 को लेकर हुए मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले 23 वर्षीय गेंदबाज अब आगामी संस्करण का हिस्सा बनेंगे। मुजीब रिप्लेसमेंट के तौर पर एक बड़ी फ्रेंचाइजी में शामिल हुए हैं। आगे इस आर्टिकल में हम विस्तार से इसपर चर्चा करने वाले हैं।
Mujeeb Ur Rehman मुंबई इंडियंस में हुए शामिल
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के राइट आर्म ऑफ ब्रेक बॉलर के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को लेकर हुआ मेगा ऑक्शन निराशाजनक रहा था। दरअसल इस खिलाड़ी को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। वहीं अब आईपीएल 18 के दौरान वह मुंबई इंडियंस की ओर से मैदान पर उतरेंगे और अपनी स्पिन का जादू बिखेरेंगे। दरअसल इस फ्रेंचाइजी ने उन्हें इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम में मौका दिया है।
मुजीब अपने ही हमवतन खिलाड़ी अल्लाह गजनफर की जगह पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम एमआई का हिस्सा बनने वाले हैं। उन्हें मुकेश अंबानी की मालिकाना वाली फ्रेंचाइजी ने 2 करोड़ की कीमत पर साइन किया है। मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के जरिए यह जानकारी साझा की है। गजनफर को पिछले साल जिम्बाब्वे दौरे पर चोट लगी थी।
इसकी वजह से ये स्पिनर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के साथ-साथ आईपीएल से भी बाहर हो गए।
यहां देखें ट्वीट:
📰 𝗠𝘂𝗺𝗯𝗮𝗶 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮𝗻𝘀 𝘀𝗶𝗴𝗻 𝗠𝘂𝗷𝗲𝗲𝗯 𝗨𝗿 𝗥𝗮𝗵𝗺𝗮𝗻 🇦🇫
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 16, 2025
Mujeeb Ur Rahman, the Afghan off spinner has been signed by Mumbai Indians as a replacement for Allah Ghazanfar who has been ruled out of IPL 2025 due to an injury.
Mujeeb was one of the youngest ever… pic.twitter.com/urNJhbfVl7
Read More Here:
MI vs DC: शेफाली वर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली ताबड़तोड़ पारी, एक ही ओवर में जड़ डाला 22 रन!
"उन्हें नंबर 3 पर...." मोहम्मद आमिर ने Babar Azam की भूमिका पर दी प्रतिक्रिया!
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए Virat Kohli संग भारतीय टीम हुई रवाना, देखें वीडियो!