Table of Contents
आईपीएल 2025 के 45वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने अपने इस सीजन का शानदार प्रदर्शन किया हैं। उन्होंने इस सीजन की लगातार छठी नाम अपने नाम कर ली हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने 54 रन से इस मुकाबले में जीत अर्जित की हैं।
Mumbai Indians का शानदार प्रदर्शन:
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने ऑल राउंड प्रदर्शन किया है जहाँ इस मुकाबले में पहले मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाज़ी करते हुए एक विशालकाय स्कोर खड़ा किया था। वहीं गेंदबाज़ी में उन्होंने कमाल का खेल दिखाते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को ऑल आउट कर दिया था।
Mumbai Indians का बल्लेबाजों का कमाल:
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजों ने काफी अच्छा खेल दिखाया था। मुंबई इंडियंस ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बना लिए थे। उनके तरफ से रयान रिकेल्टन और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक बनाए हैं। उनके अलावा बाकी बल्लेबाजों ने भी अहम योगदान निभाया था।
गेंदबाजों की कमाल की गेंदबाज़ी:
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस 216 रनों का बचाव करते हुए बेहद निराशाजनक शुरुआत की थी। वहीं उसके बाद उन्होंने कमाल की वापसी की थी। और लगातार अंतराल पर उन्होंने विकेट चटका दिए थे। मुंबई इंडियंस की तरफ से ट्रेंट बोल्ट ने 3 और सर्वाधिक विकेट जसप्रीत बुमराह ने चटकाए थे। उन्होंने 4 विकेट अपने नाम कर लिए थे।
दूसरे स्थान पर पहुंची Mumbai Indians:
इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस ने काफी अच्छा खेल दिखाया है और पिछले 6 मुकाबले जीतने के बाद वें इस मुकाबले के बाद अंक तालिका में दूसरे पायदान पर आगए हैं। उन्होंने अभी तक 10 मुकाबले खेले है जिसमें उन्होंने 6 मुकाबले जीते है और उनका नेट रन रेट काफी अच्छा हैं।
Read more:
CSK vs SRH: चेन्नई को लगातार मिल रही हार, तो MS Dhoni ने चेपॉक की पिच को ठहराया जिम्मेदार
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।