MI vs KKR Full Match Highlights: मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। अपने घरेलू मैदान पर मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हरा दिया है। मुंबई की जीत में सबसे बड़ा योगदान डेब्यूटेंट अश्विनी कुमार (Ashwani Kumar Debut) और रायन रिकेल्टन (Ryan Rickelton) का भी रहा, जिन्होंने नाबाद 72 रनों की पारी खेली।

MI vs KKR: मुंबई इंडियंस की पहली जीत

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 में अभी तक अपने पहले दोनों मैचों में हार मिली थी। पहले उसे CSK ने 4 विकेट से हराया था, वहीं उसके बाद गुजरात टाइटंस ने MI को 36 रनों से हरा दिया था। आखिरकार मुंबई इंडियंस की टीम ने कोलकाता को 8 विकेट से हरा दिया है।

यह IPL 2025 में पहला मौका था जब मुंबई इंडियंस की टीम अपने घरेलू मैदान यानी वानखेड़े स्टेडियम पर खेल रही थी। उसके सामने 117 रनों का लक्ष्य था, जिसे उसने 13वें ओवर में ही हासिल कर लिया है। इस जीत से मुंबई को पॉइंट्स टेबल में भी फायदा मिला है, जिससे वह आखिरी स्थान से छठे पायदान पर आ गई है।

MI vs KKR: अश्विनी कुमार और रायन रिकल्टन चमके

मुंबई इंडियंस की जीत में सबसे बड़ा योगदान अश्विनी कुमार और रायन रिकल्टन का रहा। पहले अश्विनी कुमार ने 3 ओवरों में सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट चटका डाले थे। बता दें कि यह उनका डेब्यू मैच भी था। दूसरी ओर बैटिंग में रायन रिकल्टन चमके, जिन्होंने नाबाद 62 रन की पारी खेल MI की जीत में अहम भूमिका निभाई।

अंतिम ओवरों में सूर्यकुमार यादव के तूफान ने भी महफिल लूटी। सूर्या ने 9 गेंद में 27 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसके दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं रोहित शर्मा एक बार फिर फ्लॉप रहे, जो मात्र 13 रन बनाकर आउट हो गए थे।

Read More Here:

Sanjay Manjrekar ने CSK में MS Dhoni की भूमिका पर उठाए सवाल, RCB के खिलाफ 9वें नंबर पर की थी बल्लेबाजी

कभी नहीं सुना होगा ऐसा सैलरी हाइक, सात साल में 10 गुना बढ़ी श्रेयस अय्यर की IPL सैलरी